scriptफिर झमाझम बारिश से पानी-पानी हुआ शहर | MP Weather Forcast Updates: Heavy Rain Warning | Patrika News
सागर

फिर झमाझम बारिश से पानी-पानी हुआ शहर

– बारिश के लिए बने तीन सिस्टम

सागरAug 25, 2019 / 03:34 pm

रेशु जैन

सागर. मानसून का सिस्टम फिर सक्रिय होते ही शहर पानी-पानी हो गया है। शुक्रवार रात से हुई भारी बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में फिर पानी भर गया। घरों में पानी भर जाने से लोग परेशान रहे। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिनों तक बारिश से राहत नहीं मिलेगी। मध्यप्रदेश के कई क्षेत्रों में मानसून के एक साथ कई कारक सक्रिय हो गए हैं।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 17.9 मिमी बारिश हुई। वहीं शुक्रवार रात को 41.0 मिमी बारिश हुई। शहर में कुल बारिश 1004.5 मिमी बारिश हो गई है। शनिवार को अधिकतम 26.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज किया। दोपहर १२ बजे के बाद बारिश का दौर थमने से शहरवासियों को राहत मिली।
बारिश के लिए ये सिस्टम हैं सक्रिय

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एसके नायक का कहना है कि एक साथ कई कारक पूरे प्रदेश सहित शहर में अच्छी बारिश के योग बना रहे हैं। उत्तर-पूर्व मध्यप्रदेश और उससे सटे दक्षिण उत्तर प्रदेश में औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से ओडिशा एवं आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है।

Home / Sagar / फिर झमाझम बारिश से पानी-पानी हुआ शहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो