scriptफाल्गुन में महाशिवरात्रि और होली सहित कई बड़े त्योहार, 14 मार्च से लगेगा मलमास | Many major festivals in Falgun including Mahashivratri and Holi | Patrika News

फाल्गुन में महाशिवरात्रि और होली सहित कई बड़े त्योहार, 14 मार्च से लगेगा मलमास

locationसागरPublished: Mar 01, 2021 08:56:17 pm

Submitted by:

Atul sharma

मार्च के व्रत त्योहार

सागर.वर्ष 2021 का तीसरा माह मार्च अब सोमवार से प्रारंभ होने वाला है। फाल्गुन माह का सबको इंतजार रहता है क्योंकि यह माह व्रत एवं त्योहारों की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होता है। सनातन धर्म का अंतिम माह फाल्गुन भी इसमें ही शुरु होता है। बसंत की बहार भी होती है। फाल्गुन में विजया एकादशी, प्रदोष व्रत, होली, महाशिवरात्रि, फाल्गुन अमावस्या, होलाष्टक, आमलकी एकादशी, होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा, गणेश चतुर्थी, होली भाई दूज आदि पड़ेंगे। 11 मार्च को देवो के देव महादेव का व्रत होगा।
शहर में कई जगह से शिव बारातें निकलेंगी
मंदिरों में अभिषेक पूजन हवन आदि होंगे। 14 मार्च से मीन मलमास लग जाएगा। जिसमे अनेक शुभकार्य संस्कार एक माह के लिये वर्जित हो जाएंगे वहीं 21मार्च से होलाष्टक भी लग जाएंगे।28मार्च को होलाष्टक तो होलिका दहन के साथ समाप्त हो जायेगे पर मलमास 13अप्रैल तक चलेगा।हाल ही में कोरोना बढ़ता दिख रहा है इसको ध्यान में रखकर ही सामूहिक आयोजन हो पाएंगे।सोसल डिस्टेंस ,सेनेटाइजर,मास्क का प्रयोग सभी को करना चाहिये।
मार्च के व्रत त्योहार
2 मार्च – संकष्टी चतुर्थी
6 मार्च – जानकी जयंती
9 मार्च – विजया एकादशी
10- प्रदोष व्रत
11- महाशिवरात्रि
13 मार्च – शनिचरी एवं फाल्गुनी अमावस्या
14 मार्च – मीन संक्रांति
17 मार्च – विनायक चतुर्थी
21 मार्च – होलाष्टक प्रारंभ
25 मार्च – आमलकी एकादशी
26 मार्च – प्रदोष व्रत
28 मार्च – होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा
29 मार्च – होली धुरेड़ी
30 मार्च – भाई दूज या भातृद्वितीया
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो