script

बदमाश से लाखों के जेवर-नकदी बरामद

locationसागरPublished: Jun 20, 2018 09:53:26 am

Submitted by:

sunil lakhera

माल बरामद होने के बाद मकरोनिया की ५ वारदातों का खुलासा

Millions of jewelery recovered from punk

Millions of jewelery recovered from punk

सागर . तीन दिन पहले सिविल लाइन पुलिस के हत्थे चढ़े नाबालिग से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पकड़े गए युवकों ने मकरोनिया क्षेत्र में चोरी की पांच वारदातों का खुलासा किया है। मकरोनिया पुलिस ने आरोपी युवक को कोर्ट के आदेश पर रिमाण्ड पर लिया है। अधिकारियों को उससे और भी वारदातों की जानकारी मिलने की उम्मीद है।
मकरोनिया क्षेत्र में चोरी की वारदातों ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। पिछले महीनों में आए दिन हो रही छोटी-बड़ी वारदातों के कारण पुलिस गश्त पर सवाल उठने लगे थे। वहीं बदमाशों पर पुलिस की सख्ती भी बेअसर साबित हो रही थी। इससे मकरोनिया पुलिस दबाव में थी। एेसे में सिविल लाइन पुलिस के हत्थे चढ़े नाबालिग से हुई पूछताछ ने मकरोनिया पुलिस की मुश्किलों को कम कर दिया है।
मंगलवार को एएसपी रामेश्वर सिंह ने कंट्रोल रूम में मकरोनिया की सिलसिलेवार चोरी की वारदातों का खुलासा किया। उन्होंने आरोपी की निशानदेही पर जब्त जेवरों के बारे में भी जानकारी दी। एएसपी सिंह ने बताया कि टीआई आरएस ठाकुर, एसआई अतुल त्रिपाठी, सुमित शर्मा, कमलकिशोर मौर्य और थाने की टीम द्वारा गश्त कर बदमाशों की धरपकड़ की जा रही थी। इसी दौरान सिविल लाइन थाने में चोरी का माल बेचने की कोशिश करते पकड़े गए नाबालिग और उसके साथियों की निशानदेही पर मकरोनिया में हुई वारदातों से पर्दा उठ गया। नाबालिग द्वारा दी गई जानकारी के बाद पुलिस ने रम्मू उर्फ राजेन्द्र पिता शिवराम गौंड १९ निवासी तिलकगंज को मकरोनिया रेलवे स्टेशन क्षेत्र से दबोचा। वारदातों में उसका साथी दीपक भी लिप्त था, जिसे पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
एएसपी रामेश्वर सिंह के अनुसार पुलिस ने पूछताछ की तो आनंदनगर निवासी गोपाल पुत्र हरिराम, महेशर करोसिया, दीनदयाल नगर निवासी मोहनी गंधर्व, नेहानगर निवासी बसंत कुमार जैन व कृष्णा नगर के वेद प्रकाश कोरी की रिपोर्ट पर दर्ज मामलों में चोरी सोने-चांदी के जेवर आरोपी की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से बरामद कर लिए गए।


पुलिस मकरोनिया क्षेत्र में चोरी की पांच वारदातों के खुलासे के बाद अब अन्य मामलों को लेकर भी आरोपी से पूछताछ कर रही है।
०००००
नोट:- खबर के साथ फोटो भी है।

ट्रेंडिंग वीडियो