scriptmp election 2018 मोदी-शिवराज एकात्मवाद पर कार्य करेंगे: उमाभारती | Modi Shivraj Uma Bharti Election mp election 2018 | Patrika News

mp election 2018 मोदी-शिवराज एकात्मवाद पर कार्य करेंगे: उमाभारती

locationसागरPublished: Nov 15, 2018 02:31:15 pm

Submitted by:

manish Dubesy

बण्डा व सुरखी में केंद्रीय मंत्री की आम सभा

Political heat in winter season Between

Political heat in winter season Between

सागर/बंडा. भाजपा सरकार ने 2003 के पहले लोगों से बिजली, सड़क, पानी का वादा किया था उसे पूरा किया है। पार्टी की सरकार देश व प्रदेश में नरेन्द्र मोदी, शिवराज सिंह चौहान, पं. दीनदयाल उपाध्याय के बताये मार्ग एकात्मवाद को पूरा कर लोगों की समानता के साथ जीवन की सुविधाएं दिलाने के लिए कार्य करेंगे।
यह बात भाजप की स्टार प्रचारक केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने कही। सुश्री भारती बुधवार को बण्डा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी हरवंश सिंह राठौर के पक्ष में बंडा के बरा चौराहे पर आयोजित आमसभा को संबोधित कर रही थीं।
पत्रकारों से चर्चा के दौरान उमा भारती सवालों के जवाब देने में टालमटोली करते दिखीं। लोधी समाज को टिकिटों में नजर अंदाज करने के सवाल पर उन्होंने उल्टा सवाल ठोक दिया। उन्होंने कहा कि हमने लोधी समाज के बारे में जो भोपाल में कहा था उसका कोई लिखित प्रमाण है।

राम मंदिर के मुद्दे पर भी उमा भारती ने तारीख तो नही बताई लेकिन यह जरूर कहा कि जहां रामलला है वही मंदिर बनेगा। कार्यक्रम के दौरान युवामोर्चा के कार्यकर्ताओ ने बाईक रैली निकाली।
उन्होंने कहा कि, मप्र में मैंने 2003 की सरकार तपस्या से बनाई थी, उसे आगे बढ़ाकर शिवराज सिंह लोगों की जन-भावना पर खरे उतरे और प्रदेश सरकार ने योजनाओं के द्वारा लोगों को लाभान्वित किया। प्रत्याशी हरवंश राष्ट्रवादी विचारधारा की पृष्ठभूमि से हैं। राठौर परिवार ने संघ जनसंघ से लेकर भाजपा को स्थापित करने में बंड़ा योगदान दिया है। इस अवसर पर राठौर ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कोई कमी सरकार एवं मेरे द्वारा नहीं रखी गई है। किसानों को 2600 करोड़ की सिंचाई योजना की सौगात दी। क्षेत्र में 34 नई स्कूलों को खोला गया है। इस अवसर पर प्रभुदयाल पटैल, राकेश त्रिपाठी, हरिराम सिंह ठाकुर, जाहर ंिसह, वैभवराज कुकरेले, अनुराग प्यासी, हरिओम नरवरिया, उमेश जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मानवीय संवेदनाओं के साथ किया मप्र का विकास
सागर/बिलहरा. प्रदेश व केंद्र की सरकार ने लोगों को योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया है, जिसके परिणाम स्वरूप आज प्रदेश में विकास के द्वार खुले। कांग्रेस विपक्ष की भूमिका में भी बैठने के योग्य नहीं है, वह कुचक्र रचकर सत्ता हथियाने में लगी है। यह बात भाजपा की स्टार प्रचारक व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कही। भारती बुधवार को सुरखी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुधीर यादव के पक्ष में ग्राम बिलहरा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि
प्रदेश में भाजपा सड़क, बिजली, पानी जैसे मुद्दो पर २००३ में सरकार में आई थी। इन मुद्दों पर सरकार खरी उतरी है। मानवीय संवदनाओं को ध्यान में रखकर बेटियों का विवाह कराया और बुजूर्गो को तीर्थ भेजकर विकास की नई परिभाषा गढ़ी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के सम्मान के लिए ऐतिहासिक निर्णय कर महिला के साथ रेप होने पर आरोपी को फांसी की सजा का प्रावधान कर भारत में पहला प्रदेश मप्र बना। पीएम नरेन्द्र मोदी ने देश के लोगों को आर्थिक रूप से सम्पन्न बनाने के लिए रोटी, कपड़ा और मकान के साथ अनेकों योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में हजारों वर्ष की कमियों को भाजपा सरकार कम समय में खत्म नहीं कर सकती, इसके लिए और समय की आवश्यकता है। सुधीर यादव मेरे अनन्य सहयोगी हैं, यादव लोगों का हक दिलाने में पीछे नहीं रहते। इस अवसर पर सुधीर यादव ने भी संबोधित किया। सभा में जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल पटैल, राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, पप्पू तिवारी, महेन्द्र राय, संध्या भार्गव, मुकेश जैन, राजाराम पटैल, महाराज सिंह, अंकित संकत, हरिशंकर राठौर, बुंदेल सिंह मानकी, अशोक मिश्रा, राकेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो