scriptकोरोना के चलते करीब ढाई सौ से ज्यादा लोगों को किया क्वारेंटाइन | More than two hundred fifty people quarantined due to Corona | Patrika News
सागर

कोरोना के चलते करीब ढाई सौ से ज्यादा लोगों को किया क्वारेंटाइन

नपा कर्मचारियों ने घरों के बाहर चस्पा की सूचना

सागरApr 09, 2020 / 09:56 pm

anuj hazari

More than two hundred fifty people quarantined due to Corona

More than two hundred fifty people quarantined due to Corona

बीना. कोरोना वायरस के कारण एहतियात के तौर पर जो लोग बाहर से आए हैं या फिर जिन लोगों के परिवार मेें कोई व्यक्ति बाहर से आया है उन्हें घर में क्वारेंटाइन किया गया है। इसके लिए नगरपालिका के कर्मचारियों ने उन सभी लोगों के घर जाकर सूचना चस्पा की है। नपा से मिली जानकारी के अनुसार शहर करीब 260 से ज्यादा लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है। उन्हें किसी भी सूरत में घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं है। यदि ऐसा किया तो उनके ऊपर प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने आदेश जारी किए हैं कि जो लोग अन्य जिलों से आए हैं वह इसकी जानकारी देकर स्वयं क्वारेंटाइन हो जाएं। यदि वह इसका पालन नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अब प्रशासन ने इस ओर सख्त रूप अपना लिया है। इसके पहले भी कुछ लोगों के लिए क्वारेंटाइन किया जा चुका है।

Home / Sagar / कोरोना के चलते करीब ढाई सौ से ज्यादा लोगों को किया क्वारेंटाइन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो