scriptफरवरी में टूटा 10 साल की सर्दी का रेकॉर्ड, दिन का पारा छह डिग्री लुढ़का | mosam mp | Patrika News
सागर

फरवरी में टूटा 10 साल की सर्दी का रेकॉर्ड, दिन का पारा छह डिग्री लुढ़का

– बादल और ठंडी हवा से बढ़ी सर्दी

सागरFeb 27, 2019 / 07:59 pm

रेशु जैन

फरवरी में टूटा 10 साल की सर्दी का रेकॉर्ड, दिन का पारा छह डिग्री लुढ़का

फरवरी में टूटा 10 साल की सर्दी का रेकॉर्ड, दिन का पारा छह डिग्री लुढ़का

सागर. सर्दी का सीजन खत्म होने के पहले हर दिन मौसम का मिजाज बदल रहा है। बुधवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई और बादल छा गए। सर्द हवा ने एक बार फिर ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया। शहरवासी गर्म कपड़ों के सहारे नजर आए।
दोपहर 12 बजे के बाद सूरज निकला तो धूप ने सर्दी से राहत दिलाई। बारिश और सर्द हवा की वजह से तापमान में गिरावट आई। पिछले दस सालों का रेकॉर्ड तोड़कर बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम २२.९ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम ११.७ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार सुबह ११ बजे अधिकतम तापमान १४.७ था। धूप निकलने के बाद दोपहर २.३० बजे पारा २१ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
इसलिए बदला मौसम

मौसम विभाग की मानें तो मौसम में बदलाव की दो खास वजह हैं। पहली यह कि दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान के पास ऊपरी हवा का चक्रवात बना है। दूसरी वजह हरियाणा से रीवा सहित उत्तर-पूर्वी मप्र तक ट्रफ लाइन बनी है। इसका असर भोपाल समेत प्रदेश के कई इलाकों के मौसम पर हुआ है। कश्मीर घाटी पहुंचा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस वहां से गुजर चुका है। इसके बाद ही दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान में सिस्टम बना है। ट्रफ लाइन भी नमी खींच रही है।
आज भी रहेंगे बादल
मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को भी शहर में बादल रहेंगे। तापमान में गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान १० डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इससे शहर में ठंड बढ़ेगी।
दिनभर ऐसी रही पारे की चाल

सुबह 5.30 बजे – 14.3

सुबह 8.30 बजे – 16.6

सुबह 11.30 बजे – 14.6
दोपहर 2.30 बजे – 21.0

शाम 5.30 बजे – 22.0
27 फरवरी को तापमान
वर्ष – अधिकमत – न्यूनतम

2018 – 33.1 16.9

2017 – 32.4 18.9

2016 – 39.8 13.0

2015 – 31.6 16.6

2014 – 25.5 12.4

2013 – 32.7 18.8
2012 – 31.6 13.2

2011- 31.0 14.3

2010 – 33.3 18.0

Home / Sagar / फरवरी में टूटा 10 साल की सर्दी का रेकॉर्ड, दिन का पारा छह डिग्री लुढ़का

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो