scriptदो दिनों में ७ डिग्री लुढ़का पारा, 27 पर पहुंचा तापमान | mosam mp | Patrika News
सागर

दो दिनों में ७ डिग्री लुढ़का पारा, 27 पर पहुंचा तापमान

शुक्रवार को सुबह-शाम बुंदाबांदी हुई

सागरMar 15, 2019 / 07:50 pm

रेशु जैन

दो दिनों में ७ डिग्री लुढ़का पारा, 27  पर पहुंचा तापमान

दो दिनों में ७ डिग्री लुढ़का पारा, 27 पर पहुंचा तापमान

सागर. राजस्थान और उसके आसपास बने सिस्टम की वजह से मौसम का मिजाज बदल रहा है। शुक्रवार को सुबह-शाम बुंदाबांदी हुई और बादल छा गए। दो दिन में ही अधिकतम तापमान में ७ डिग्री की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 27.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान १४.७ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से लगे गुजरात और पश्चिमी मप्र पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इसके अलावा मध्य भारत पर पूर्वी और पश्चिमी हवाओं को टकराव हो रहा है। इस वजह से राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। शनिवार को भी शहर में बूंदाबांदी की संभावना है।
मौसम का रूख देखकर किसानों की चिंता बढ़ी

२ दिन से छा रहे बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में गेहूं फसल की कटाई चल रही है। कई किसानों ने फसल काटकर खेतों में ही रखी है। बारिश होती है तो इसके भीगने का अंदेशा है। इसलिए किसान फसल को लेकर चिंतित हैं। हालांकि कृषि विभाग के अफसरों के अनुसार फिलहाल मौसम से फसलों को कोई नुकसान नहीं है लेकिन बारिश होती है तो खेतों में तैयार और कटी हुई उपज के भीगने की चिंता है।
पिछले दिनों पारे की चाल
अधिकमत न्यूनतम

14 मार्च 31.4 19.6

13 मार्च 34.0 18.0
12 मार्च 33.4 17.2

11 मार्च 34.0 18.5

(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो