scriptहोली पर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी | mosam mp | Patrika News

होली पर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी

locationसागरPublished: Mar 21, 2019 02:06:35 am

शाम को बूंदाबांदी के बाद गर्मी से मिली राहत

होली पर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबादी

होली पर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबादी

सागर. होली आते ही शहर में मौसम का मिजाज फिर बदल गया। बुधवार को सुबह से तेज धूप की वजह से लोग परेशान दिखे। दोपहर बाद हुई तेज हवाओं के चलने और बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज फिर बदल गया। शाम को बूंदाबांदी के बाद गर्मी से राहत मिली। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 से 48 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बौछारें पडऩे की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, बादलों के छंटने से तापमान में उछाल आया है, मगर मौसम में एक बार फिर बदलाव के आसार हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 32.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और न्यूनतम तापमान भी 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू एवं कश्मीर व हिमाचल में बारिश और बर्फबारी की संभावना है जिसका असर मध्य प्रदेश पर भी हो सकता है।

दिनभर ऐसी रही पारे की चाल

सुबह 5.30 बजे – 22.0
सुबह 8.30 बजे – 25.0
सुबह 11.30 बजे – 32.6
दोपहर 2.30 बजे – 32.6
शाम 5.30 बजे – 30.6

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो