scriptदिनभर गर्म हवाओं के थपेड़ों ने किया परेशान, पारा 40 के पार | mosam mp | Patrika News

दिनभर गर्म हवाओं के थपेड़ों ने किया परेशान, पारा 40 के पार

locationसागरPublished: Apr 03, 2019 08:03:28 pm

मौसम विभाग की चेतावनी, सागर संभाग के जिलों में चलेगी लू, घर से निकलते समय बरतें सावधानी

दिनभर गर्म हवाओं के थपेड़ों ने किया परेशान, पारा 40 के पार

दिनभर गर्म हवाओं के थपेड़ों ने किया परेशान, पारा 40 के पार

सागर. अप्रैल में ही गर्मी के तेवर ने परेशान कर दिया है। माह की शुरुआत ही है और तापमान 40 के पार पहुंच रहा है। शहर के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार की सुबह से तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, हवा का दबाव कम होने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर कहा है कि गुरुवार को सागर संभाग के कई जिलों में लू चलेगी। इसलिए गर्मी के मौसम में सावधानी बरतें।

बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान फिर सामान्य से 6 डिग्री अधिक 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को भी अधिकतम तापमान ४० डिग्री से अधिक रहने का अनुमान है।


ये बरतें सावधानी

१- सूर्य की किरणों से सीधे संपर्क में आने से बचें।

२- हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।

३- अपने सिर को कपड़े और टोपी से ढक्कर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो