सागर

अप्रैल में भीषण गर्मी से तपा सागर

– लू से बचने खान-पान का रखें ध्यान, धूप में निकले सुरक्षित
– अप्रैल के आखिरी दिन 42.2 डिग्री पर पहुंचा पारा

सागरApr 30, 2019 / 07:42 pm

रेशु जैन

अप्रैल में भीषण गर्मी से तपा सागर

सागर. अप्रैल के आखिरी दिनों सूरज ने आग उगल। मंगलवार को पारा 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले 24 घंटों के मुकावले २ डिग्री कम था, लेकिन गर्मी झुलसाने वाली ही रही। सुबह 6बजे से ही लोगों के लिए धूप की तपिश महसूस हुई। इस भीषण गर्मी की वजह से लोग परेशान हैं, घरों में कूलर और पंखे भी दोपहर में दम तोड़ते हुए दिखाई दे रहे है। डिहाइड्रेशन से बीमारी बढ़ रही है। ऐसे में अपने अपने स्वास्थ्य को सुरक्षित रखना भी बड़ी चुनौती बन गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.2 डिग्री सेल्सियस था। डाक्टर्स की मानें तो कुछ सावधानी के साथ घर से निकलें। खाने पर विशेष ध्यान दें।

बेक्रफास्ट से डिनर तक ऐसा हो खाना

डायटीशियन डॉ. शिवांगी मिश्रा ने बताया कि तेज धूप और उमस भरे मौसम में अपने आपको फिट रहने के लिए आप अपने खान-पान की आदत को कुछ बदलाव लाना होगा। इस बदलाव से आप स्वस्थ रह सकेंगे। हल्का खाना और गर्मी के दिनों में आने सब्जियां और फल खाने में शामिल करने होंगे।

ब्रेकफास्ट लें हल्का
– गर्मी के दिनों में ब्रेकफास्ट हैवी न लें। पराठा, स्टफ्ड पराठे आदि के बजाय दलिया, ओट्स या स्प्राउट लें। भीगे हुए चने की भेल खा सकते हैं।

– सूप और मौसमी फल जरूर लें। इनमें तरबूज और खरबूज को पहले शामिल करें। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।
– नाश्ते से पहले सुबह उठते ही नींबू पानी के साथ सौंफ का पानी मिलाकर पीएं। सौंफ का पानी ठंडक देगा।

– दिन में १६ से १८ ग्लास पानी पिएं, इतना पानी पीते हैं डीहाइड्रेट नहीं होंगे। बाहर निकलते हैं तो पसीना आता है और ४० प्रतिशत पानी निकल जाता है। इसलिए ज्यादा पानी पिएं।
– यदि आफ सुबह से ही चाय पीते हैं और तीन में तीन बार चाय ले रहे हैं तो एक बार पिएं। ये चाय सर्दी के मौसम में तो सही रहती है लेकिन गर्मी में नुकसान देती है। इसलिए साधारण चाय की बजाय हर्बल चाय पीना शुरू कर दें। अधिक चाय पीने से नाक में खून निकलने की दिक्कत होती है।

ऐसा हो आपका लंच

अत्याधिक ऑयल व मसाले युक्त खाने से भी परहेज करें।
– पूड़ी-पराठे के बजाय सादी चपाती, दाल, चावल, ग्रीन वेजिटेबल ही लें। आपका स्वास्थ्य खराब न हो और पोषण मिलता रहे इसलिए हरी सब्जी जरूरी है। इसमें लोकी, ककड़ी, कच्चा आम और हरी पत्तेदार सब्जियां ज्यादा खाएं। दही में लौकी या खीरा क्रश कर रायता बनाएं।

– लंच में दही और सलाद को जरूर शामिल करें। दही हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। दही इम्युनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है। इसमें प्रोबायोटिक्स या अच्छे बैक्टीरिया होते हैं और जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

सलाद के साथ सिम्पल डिनर

डिनर काफी हल्का रखें। सलाद ज्यादा मात्रा में लें। तरबूज, खरबूज, खीरा, पपीता को सुबह-शाम के भोजन में ज्यादा शामिल करें। रात को सादी चपाती के साथ कोई भी मौसमी हरी सब्जी लें।

धूप से बचाएं स्किन

मौसम विभाग ने बुधवार को लू चलने की चेतावनी दी है। तेज धूप की वजह से स्किन जल जाती है। विशेषय डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने बताया कैसे रखें सुरक्षित –

– यदि संभव हो को सुबह १० बजे से शाम ४ बजे के बीच घर से बाहर न निकलें।

– सूती कपड़े पहने और फुल कपड़े पहने। ताकि बॉडी टेन न हो।

– घर से निकलने के २० मिनिट पहले सन स्क्रीन जरूर लगाएं ताकि स्किन ले न।

– पानी ज्यादा पिएं, पानी वाली सब्जियां खाए। जो आपको हाइट्रेट रखेंगी और गर्मी आपकी त्वचा को भी कोई नुकसान नहीं होगा।

 

Home / Sagar / अप्रैल में भीषण गर्मी से तपा सागर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.