scriptबादल और नमी से घट रहा तापमान, उमस करा रही गर्मी का एहसास | mosam mp | Patrika News

बादल और नमी से घट रहा तापमान, उमस करा रही गर्मी का एहसास

locationसागरPublished: May 19, 2019 08:07:51 pm

वर्ष 2015 में 46 डिग्री पहुंचा था पारा
 

बादल और नमी से घट रहा तापमान, उमस करा रही गर्मी का एहसास

बादल और नमी से घट रहा तापमान, उमस करा रही गर्मी का एहसास

सागर. मई के महीने में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शहर में रविवार को सुबह से तेज धूप ही लेकिन बीच-बीच में छाए बादलों की वजह से तापमान कम रहा है। बादलों की आवजाही के बाद भी उमस ने शहरवासियों के लिए परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं के साथ आ रही नमीं के कारण मौसम बदल रहा है। साथ ही पश्चिमी विक्षोप का प्रभाव है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से २ डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। मई में पिछले सालों में झुलसाने वाली गर्मी हुई है। 2015 में 19 मई को शहर का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।
कैसे आता है पश्चिमी विक्षोप
पश्चिमी विक्षोभ भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी इलाक़ों में सर्दियों के मौसम में आने वाले ऐसे तूफ़ान को कहते हैं जो वायुमंडल की ऊंची तहों में भूमध्य सागर, अटलांटिक महासागर और कुछ हद तक कैस्पियन सागर से नमी लाकर उसे अचानक वर्षा और बर्फ़ के रूप में उत्तर भारत, पाकिस्तान व नेपाल पर गिरा देता है। यह एक गैर-मानसूनी वर्षा का स्वरूप है जो पछुवा पवन (वेस्टर्लीज) द्वारा संचालित होता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो