scriptसावन के पहले दिन बरसे बदरा, गर्मी से मिली कुछ राहत | mosam mp | Patrika News

सावन के पहले दिन बरसे बदरा, गर्मी से मिली कुछ राहत

locationसागरPublished: Jul 17, 2019 08:23:40 pm

शहर में 1.8 मिमी बारिश दर्ज की गई

सावन के पहले दिन बरसे बदरा, गर्मी से मिली कुछ राहत

सावन के पहले दिन बरसे बदरा, गर्मी से मिली कुछ राहत

सागर. सावन माह के पहले दिन शहर में करीब एक सप्ताह बाद बारिश हुई। सुबह से तेज धूप के बाद हुई बारिश से गर्मी से भी कुछ राहत मिली। शहर का अधिकतम तापमान बुधवार को सामान्य से 6 डिग्री अधिक 36.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री अधिक 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे। शहर में 1.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश में 22 जुलाई के आसपास अच्छी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विज्ञान भोपाल केंद्र के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनना शुरू हो गया है। इस प्रक्रिया में बुधवार को ट्रफ लाइन (द्रोणिका) भी नागालैंड से खिसक कर नीचे बंगाल की खाड़ी तक आ गई है। अगले २४ घंटे में संभाग में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

किसानों को होगा नुकसान: बारिश की यही स्थिति रही तो किसानों को इससे सबसे ज्यादा नुकसान होगा, जून में ठीक से बारिश न होने से पहले ही बुआई में विलंब हुआ है। पहले से ही यहां के किसान मानसून पूर्व बारिश में आई कमी का सामना कर रहे हैं, इसका असर फसल पैदावार पर भी पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार देश के कई हिस्सों में मानसून से पहले होने वाली बारिश में पिछले दो महीनों की तुलना में भी 30 फीसदी से अधिक की कमी देखी गई है। मौसम बदलाव का असर स्वास्थ्य पर भी देखा जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो