scriptदिन और रात के पारे में आया 10 डिग्री का अंतर, सुबह से होने लगा हल्की ठंड एहसास | mosam mp | Patrika News
सागर

दिन और रात के पारे में आया 10 डिग्री का अंतर, सुबह से होने लगा हल्की ठंड एहसास

आसमान पर 10 अक्टूबर तक बने रहेंगे बादल

सागरOct 04, 2019 / 08:05 pm

रेशु जैन

सागर. मानसून का आधिकारिक सीजन 30 सितंबर को खत्म हो गया। शहर में मानसून के सीजन की 1730 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। सीजन के हिसाब से भले ही मानसून की अवधि समाप्त हो गई है, लेकिन आसमान से बादल 10 अक्टूबर के बाद ही विदा होंगे। शुक्रवार को दिनभर तेज धूप ने परेशान किया, लेकिन नवरात्र शुरू होने के बाद सुबह से हल्की ठंड का एहसास होने लगा है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि उड़ीसा में सक्रिय सिस्टम मालवा से होकर गुजरेगा। इसी वजह से आसमान पर 10 अक्टूबर तक बादल बने रहेंगे। इस दौरान वे बरस भी सकते हैं। यह बारिश थमने के बाद ठंड भी कड़ाके की होगी। अभी दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री का अंतर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को गरज चमक के साथ बूंदा-बांदी देखने मिल सकती है।

Home / Sagar / दिन और रात के पारे में आया 10 डिग्री का अंतर, सुबह से होने लगा हल्की ठंड एहसास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो