scriptSagar Weather Update नौतपा में तपा सागर, 6 जून तक मानसून केरल में दस्तक  देगा | mosam mp lalest news | Patrika News

Sagar Weather Update नौतपा में तपा सागर, 6 जून तक मानसून केरल में दस्तक  देगा

locationसागरPublished: Jun 02, 2019 07:25:10 pm

भीषण गर्मी से परेशान हैं शहरवासी
 

mosam update  नौतपा में तपा सागर, 6 जून तक मानसून केरल में दस्तक  देगा

mosam update नौतपा में तपा सागर, 6 जून तक मानसून केरल में दस्तक  देगा

सागर. नौतपा के आज आखिरी दिन है। इन 8 दिनों ने में भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे। दिन भर तेज धूप निकली और उसने लोगों को खूब बेहाल किया। शनिवार को भी दिन का पारा 43.6 डिग्री रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य 5 डिग्री अधिक 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को बूंदाबांदी होने के बाद भी सीजन की सबसे गर्म रात रही। मौसम विभाग के अनुसार रात का तापमान इससे पहले 31 डिग्री पर नहीं पहुंचा।

इस सीजन नौतपा को अब तक आठ दिन हो गए हैं, इन सात दिनों में पारा 41 डिग्री के ऊपर ही रहा है। इस बार की गर्मी ने कई सालों के रिकार्ड तोड़े हैं। इसका कारण कम बारिश और मावठा की बारिश नहीं होना है। मावठा नहीं गिरने से नदी और तालाब समय से पहले सूख गए। इतना ही नहीं राजस्थान से लगातार गर्म हवाओं के थपेड़े जिले को लोगों को सहन करना पड़े।

और रोचक खबरों, वीडियो के लिए लाइक करें फेसबुक पेज
मौसम विभाग के मुताबिक इस साल सामान्य बारिश होने की उम्मीद है। अगस्त में 99 फीसदी मानसून का अनुमान है। 6 जून तक मानसून केरल में दस्तक देने लग सकता है। इसके बाद मानसून आगे बढ़ेगा, लिहाज 6 जून तक गर्मी से निजात मिलना मुश्किल है।

नौतपा में पारे की चाल
2019 2018

25 मई – 41.2 43.5
26 मई – 42.2 44.3
27 मई – 43.7 45.1
28 मई – 44.5 44.4
29 मई – 45.0 44.5
30 मई – 44.4 44.4
31 मई – 45.2 42.2
01 जून – 43.6 42.8

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो