scriptतेज धूप से बढ़ी चुभन | mosam sagar | Patrika News

तेज धूप से बढ़ी चुभन

locationसागरPublished: Mar 26, 2019 07:35:43 pm

गर्मी से हुआ दिनचर्या में बदलाव

गर्मी से हुआ दिनचर्या में बदलाव

गर्मी से हुआ दिनचर्या में बदलाव

सागर.शहर में मंगलवार की सुबह गर्मी का अहसास कराने वाली रही। तेज धूप की वजह चुभन बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्से में चक्रवात बना है, वहीं हवाओं में गर्माहट है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी 24 घंटों में कुछ स्थानों पर बादल छा सकते हैं मगर गर्मी का असर बना रहेगा। मंगलवार को गर्मी रही लेकिन तापमान समान्य पर आ गया। अधिकतम तापमान 35.4 और न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम में हो रहा यह बदलाव स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। चिकित्सकों की मानें तो इन दिनों मौसम में हो रहे बदलाव के बीच सेहत के प्रति सजग रहने की जरूरत है। इस मौसम में जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। वहीं, मौसम के बदलते मिजाज के चलते विभिन्न अस्पतालों में वायरल फीवर के रोगी भी बढ़ चले हैं। अचानक से गर्मी वातावरण होने से मच्छर-मक्खियों की भी भरमार होने लगी है, जो संक्रामक बीमारियों को बढ़ावा दे सकते हैं
ऐसी रही पारे की चाल
अधिकतम न्यूनतम

22 मार्च – 34.3 17.3
23 मार्च – 33.9 17.2

24 मार्च – 36.0 19.6
25 मार्च – 37.6 23.6

(नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में है

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो