scriptतपेगा शहर, 39 पहुंचेगा पारा | mosam sagar | Patrika News

तपेगा शहर, 39 पहुंचेगा पारा

locationसागरPublished: Mar 27, 2019 08:02:05 pm

सप्ताह के अंत तक पारा 39.0 डिग्री के पार पहुंचेगा

तपेगा शहर, 39 पहुंचेगा पारा

तपेगा शहर, 39 पहुंचेगा पारा

सागर. शहर में बुधवार को तेज धूप व गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया। अधिकतम तापमान 35.0 और न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस साल मार्च में ही अप्रैल सी गर्मी का अहसास मौसम के तीखे तेवर का संकेत दे रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सप्ताह अंत तक पारा 39.0 डिग्री के पार पहुंचेगा। कुछ दिनों पहले चक्रवात बनने के कारण शहर में बादल छाए हुए थे। अब मौसम में परिवर्तन हो गया है। मौसम साफ और तेज धूप की वजह से गर्मी का अहसास बढ़ गया है।
गर्मी के मौसम में जिस तरह से आपको ठंडी चीजें अच्छी लगती है, वैसे ही आपका शरीर और सेहत भी इस मौसम में ठंडक ही पसंद करते हैं। तभी तो जब आप खाने में कोई गर्मा-गर्म, तली-भुनी और मसालेदार चीज खाते हैं तो आपको गैस, एसिडिटी या बदहजमी की समस्या हो जाती है।अगर इस गर्म मौसम में हम खाने के मामले में थोड़ा सतर्क हो जाएं और अपने खान-पान पर ध्यान दें तो आप शीतल और सेहतमंद बने रह सकते हैं।
ऐसे रहेगी पारे की चाल
अधिकतम न्यूनतम

28 मार्च 37 19
29 मार्च 38 20

30 मार्च 39 21
31 मार्च 39 22

(नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में है)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो