scriptमैदान में सर्वाधिक 27 प्रत्याशी खुरई विस में पिछले चुनाव में थे 17 उम्मीदवार | MP Election 2018 News final candidate list | Patrika News

मैदान में सर्वाधिक 27 प्रत्याशी खुरई विस में पिछले चुनाव में थे 17 उम्मीदवार

locationसागरPublished: Nov 15, 2018 12:13:05 pm

Submitted by:

Sanket Shrivastava

26 ने लिए नाम वापस, सागर में कांग्रेस के दो बागी भी डटे

मैदान में सर्वाधिक 27 प्रत्याशी खुरई विस में पिछले चुनाव में थे 17  उम्मीदवार

मैदान में सर्वाधिक 27 प्रत्याशी खुरई विस में पिछले चुनाव में थे 17 उम्मीदवार

सागर. विधान सभा चुनाव में जिले की आठों विधानसभाओं में नाम वापसी के अंतिम दिन 26 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लेने से चुनावी रण की तस्वीर साफ हो गई है। अब चुनावी मैदान में राजनीतिक दलों सहित निर्दलीय के रूप में 110 प्रत्याशी मैदान में हैं। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में मुकाबले इस बार जिले में 17 उम्मदीवार कम है, 2013 में सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों में 93 प्रत्याशी मैदान में थे। इस बार भी मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा में ही है लेकिन बसपा, गोंगपा, व ताकतवर निर्दलीय प्रत्याशी भी हार-जीत में अहम भूमिका निभाएंगे। जिले की बीना विधानसभा क्षेत्र से एक भी नाम वापस नहीं हुआ। सबसे ज्यादा २७ उम्मीदवार खुरई व सबसे कम ६ बीना विस में हैं। पिछले चुनाव में भी सर्वाधिक 19 प्रत्याशी खुरई में थे।
यह हैं चुनाव मैदान में
बीना विधानसभा- महेश राय भाजपा, शशि कैथोरिया कांग्रेस, अहिरवार सुरेन्द्र कुमार बीएसपी, दशरथ अहिरवार रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए), बब्लू अहिरवार बहुजन संघर्ष दल, एवं मलखान परिहार खंगार आम आदमी पार्टी। इस विधानसभा की खास बात यह है कि इसमें एक भी निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में नहीं है।
खुरई विधानसभा- भूपेन्द्र सिंह भाजपा, अरुणोदय चौबे, कांगेस, बादल सिंह बीएसपी, अजीज खान राष्ट्रीय समानता पार्टी, भगवान सिंह ठाकुर गौगंपा, राजकुमार यादव भाशचेपा, सनमान सिंह राजपूत आम आदमी पार्टी, हरिशंकर विश्वकर्मा रिपब्लिकन पार्टी ऑॅफ इंडिया (ए)।
सुरखी विधानसभा- अलीम (बसपा), गोविन्द्र सिंह राजपूत कांग्रेस, सुधीर यादव भाजपा, दीपक गोस्वामी राष्ट्रीय जन-सम्भावना पार्टी, मुकेश शिकारी शिवसेना, सैफुद्दीन आम आदमी पार्टी।
देवरी विधानसभा- तेजीसिंह राजपूत (काकाजू) भाजपा, सत्यनाम सिंह बीएसपी, हर्ष यादव कांग्रेस, अजय भानू शाह गोंगंपा, राजेन्द्र कुमार जैन आम आदमी पार्टी।
रहली विधानसभा- गोपाल भार्गव भाजपा, कमलेश साहू कांग्रेस, इंजी. दीपचंद अहिरवार बीएसपी, राजेश सिंह सोयाम गोंगंपा।
नरयावली विधानसभा- इंजी. प्रदीप लारिया भाजपा , इंजी. योगेन्द्र सूरज चौधरी बीएसपी, सुरेन्द्र चौधरी कांग्रेस, नंदकिशोर आठिया भाशचेपा, बाबूलाल अहिरवार आम आदमी पार्टी, रामसेवक पवार (चढ़ार) गोंगंपा।
सागर विधानसभा- नेवी जैन कांग्रेस, शैलेन्द्र जैन भाजपा, संतोष प्रजापति बीएसपी, अनीत पटेल कुशवाहा राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, अर्जुन अहिरवार बीएसपी, इन्द्रविक्रम सिंह आम आदमी पार्टी, जगदीश यादव समाजवादी पार्टी, मुके श अहिरवार भाशचेपा, राम गोपाल यादव भारतीय पंचायत पार्टी, लखन लकी राजपूत सपाक्स पार्टी, सत्येन्द्र गोस्वामी पं. मंगल महाराज सवर्ण समाज पार्टी, सोना कुशवाहा एसयूसीआई (सी), हरवंश गिरि गोस्वामी शिवसेना।
बंडा विधानसभा- तरबर सिंह (बंटू भैया) कांग्रेस, अहीर रमाकान्त यादव बीएसपी, हरवंश सिंह राठौर (सुक्कूू भैया) भाजपा, पुष्पेन्द सिंह भाशचेपा, भगवान दास यादव आम आदमी पार्टी।
दुबे व यादव डटे
सागर विधानसभा से कांग्रेस से बगावत कर चुनाव लड़ रहे दो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने नाम वापस नहीं लिए हैं। इनमें अधिवक्ता अंकिलेश्वर अन्नी दुबे निर्दलीय के रूप में तथा पूर्व महापौर प्रत्याशी जगदीश यादव सपा के टिकिट पर मैदान में डटे हैं। इसके अलवा समाजसेवी डॉ. वंदना गुप्ता व अन्य भी शामिल हैं।
यह है स्थिति
विधानसभा प्रत्याशी
बीना- 06
खुरई- 27
सुरखी- 13
देवरी- 08
रहली- 14
नरयावली- 07
सागर-20
बंडा- 15
कुल- 110
—————————

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो