scriptmp election 2018 मतदाता बोले- सिंचाई के लिए किसान, रोजगार के लिए युवा परेशान | mp election 2018 Voter says irrigation employment problem | Patrika News

mp election 2018 मतदाता बोले- सिंचाई के लिए किसान, रोजगार के लिए युवा परेशान

locationसागरPublished: Nov 20, 2018 01:50:50 pm

Submitted by:

manish Dubesy

जागो जनमत: लोगों ने ली मतदान की शपथ, क्षेत्र के विकास पर कसे तंज

mp election 2018 Voter says irrigation employment problem

mp election 2018 Voter says irrigation employment problem

सागर. पत्रिका समूह की जागो जनमत रथयात्रा सागर जिले के रहली विधानसभा के गढ़ाकोटा पहुंची। मतदाताओं में भी मतदान करने की अलख जगाई। शाम करीब ६ बजे यात्रा नरयावली विस के मकरोनिया पहुंची।
यहां मतदाताओं ने स्वच्छ राजनीति के साथ अपने मताधिकार के उपयोग करने का संकल्प लिया। इस दौरान लोगों ने विकास कार्यों पर तंज कसे। बेरोजगारी, पेयजल, सिंचाई, गुणवत्ताहीन निर्माण, सड़क, धूल, यातायात जैसी समस्याओं की भी बात रखी। मंगलवार को जागो जनमत रथ सागर, राहतगढ़ (सुरखी), खुरई और बीना विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को जागरूक करने पहुंचेगा।
यह रहे मौजूद
शिवराम सिंह जाटव, नंदू बाल्मीकी, भगवान सिंह, संजू यादव, प्रिंस पटैल, सूरज जाटव, पप्पू अहिरवार, प्रशांत पटैल सहित अन्य।

इन सवालों पर बोले मतदाता
नरयावली क्षेत्र की मुख्य समस्या क्या है?
पेयजल, सिंचाई के लिए क्या व्यवस्था है?
परिवहन और सड़कों की क्या स्थिति है ?
मूलभूत सुविधाओं
को लेकर क्या
कहना चाहंगे ?
रोजगार और विकास कार्यों की क्या स्थिति, क्या जरूरत है?
जैसे ही चुनाव नजदीक आता है पूरे मकरोनिया क्षेत्र की सड़कें निर्माण के नाम पर खोद दी जाती हैं। -रणवीर सिंह
रोजगार के लिए इंडस्ट्री की जरूरत है, जो भी हमारा जनप्रतिनिधि होगा उससे हमारी यही मांग होगी। – अजीत सिंह
लेकिन पेयजल को लेकर आज तक कोई विशेष प्रयास नहीं किए गए। -ज्ञानदीप चौबे
स्टेट यूनिवर्सिटी मकरोनिया में खोलें। -अमोल सिंह
यहां फोर लाइन सड़कें बन रही हैं। पानी की व्यवस्था सरकार कर रही है। अंकित तिवारी
राजनीति में स्वच्छता रहेगी तो युवा आगे आएगा और बेहरत विकास करेगा। -यशवंत सिंघई
सड़कों का काम केवल दिखाने के लिए है। भ्रष्टाचार
चरम पर है। – शिवा पटैल
क्षेत्र में विकास की बात हो रही है, लेकिन पूरे क्षेत्र में आज तक एक सुलभ शौचालय तक नहीं बन सका। -विश्वजीत सिंह
निर्माण गति बेहद सुस्त है। इससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है, क्षेत्र में अब तक अस्पताल नहीं है। -पूरन पटैल
जो स्कूटर से चलते थे वे आज महंगी गाडि़यों में
घूम रहे हैं। -मोहम्मद बाबा
पत्रिका के स्वच्छ राजनीति के अभियान ने युवाओं में अलख जगाई है। यह आगामी समय में मील का पत्थर साबित होगा।
-सिद्धार्थ पचौरी
रहली विधानसभा के मतदाता बोले
&विस चुनाव में मतदान जरूर करेंगे और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। क्षेत्र के विकास के लिए वोट करूंगा।
-जितेंद्र कुर्मी
&पत्रिका का यह प्रयास बहुत अच्छा है। मैं भी अब प्रयास करूंगा कि ज्यादा से ज्यादा लोग निष्पक्ष रूप से मतदान करें। इसके लिए लोगों से मिलकर उन्हें मतदान करने के लिए जागरूक करूंगा और स्वयं भी मदतान करूंगा।
-बंटू सोनी
&मेरा रहली विस विकास के पथ पर बढ़ता जाए, नए
उद्योग स्थापित हों, इसके लिए मतदान जरूर करूंगा।
-इंद्रेश भार्गव
&क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा समेत कुछ अन्य मामलों में और काम होने की जरुरत है। उम्मीद है कि आने वाले पांच सालों में इन समस्याओं से निजात मिल जाएगी। इसी बात को ध्यान में रखकर मतदान करूंगा।
-बृजेश साहू

इतने वोटर
मतदाता- 220284
पुरुष 118612
महिला 101667
अन्य 05 नए मतदाता 5323
प्रत्याशी 07

mp election 2018 Voter says irrigation employment problem
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो