सागर

MP Elections 2018 महाकुंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता, विधायकों की होगी अग्नि परीक्षा

विधायकों व पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारी

सागरSep 21, 2018 / 05:09 pm

manish Dubesy

MP Elections 2018 BJP worker Maha Kumbha September 25

निजी वाहन, बस व स्पेशल ट्रेन की रहेगी व्यवस्था
सागर. भाजपा कार्यकर्ताओं का महाकुंभ कार्यक्रम भोपाल में सागर जिले से करीब 50 हजार कार्यकर्ताओं को भोपाल ले जाने की तैयारी में पार्टी के पदाधिकारी जुटे हैं। 25 सितंबर को आयोजित हो रहे इस कुंभ में कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए जिले के सभी 7 विधायकों व संगठन के पदाधिकिरियों को जिम्मेदार सौंपी गई है।
बताया जा रहा है कि, कार्यकर्ताओं को भोपाल पहुंचाने के लिए निजी वाहनों, बस, व स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था भाजपा ने की है। कार्यकर्ताओं के साथ बूथ, मंडल स्तर पर बैठकों का दौर जारी है। भाजपा जिला महामंत्री शैलेष केशरवानी ने बताया कि हमारा प्रयास है कि, सागर जिले से करीब ५० हजार कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे। इसके लिए विधायकों सहित संगठन के पदाधिकारियों को उनकी शक्ति के हिसाब से टारगेट दिए गए हैं। विधायकों को उनकी विधानसभा से 5 से 10 हजार, पदाधिकारियों को 2 से 5 हजार कार्यकर्ताआें की जिम्मदारी दी गई है।
कार्यकर्ता को निजी वाहनों, बस से भोपाल भेजा जाएगा इसके अलावा पार्टी ने स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था भी की है। कार्यकर्ताओं को खानपान की व्यवस्था भी की जा रही है। जिससे कार्यकर्ताओं को सुविधा हो सके।
मंडलों में हुई बैठक
महाकुंभ की तैयारियों को लेकर मकरोनिया में नरयावली विधानसभा क्षेत्र के चारों मण्डलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि भोपाल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की महाकुभं में पोलिगं बूथ इकाई के कार्यकर्ताओं को अनिवार्य रूप से पहुंचना है। लारिया ने जानकारी दी की 30 सितम्बर को सीएम शिवराज सिंह नरयावली विस क्षेत्र की सतगढ़-कड़ान सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन करने आ रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर नामदेव ने बताया कि महाकुंभ मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शामिल होगें। बैठक में जिला महामंत्री अनुराग प्यासी, तुलसीराम पाण्डे, श्यामसुंदर मिश्रा, चैनसिंह ठाकुर, रत्नेश सिंह राजपूत, हरिओम केशरवानी, शेखर चौधरी, राजेश सिंह राजपूत, बलवंत सिंह ठाकुर, सुधा शर्मा, नरेन्द्र तिवारी आदि मौजूद थे।

 

Home / Sagar / MP Elections 2018 महाकुंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता, विधायकों की होगी अग्नि परीक्षा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.