scriptMP Sagar news : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा | MP Sagar Uproar over death of Anganwadi worker | Patrika News

MP Sagar news : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा

locationसागरPublished: Apr 16, 2022 02:48:10 am

Submitted by:

Rajendra Gaharwar

– प्रदर्शन के दौरान हुई थी बीमार- दमोह में भी सहायिका की हुई मौत
सागर. 40 दिनों से हड़ताल पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ अपनी हक की लड़ाई लड़ रहीं कार्यकर्ता शहनाज बानो का गुरुवार रात निधन होगा। लाजपतपुरा वार्ड की आंगनबाडी कार्यकर्ता शहनाज के निधन के बाद कार्यकर्ता आक्रोशित हो गईं। धरना स्थल पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जनाजे को धरनास्थल पर लाने और श्रद्धांजलि देने की मांग की,

 प्रदर्शन के दौरान हुई थी बीमार

कार्यकर्ताओं द्वारा घेरा तोडऩे के प्रयास के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की हुई

लेकिन पुलिस ने नकार दिया। इसी बात से कार्यकर्ता भड़क गईं और साथी के घर जाने लगीं। पुलिस ने घेरा बनाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं द्वारा घेरा तोडऩे के प्रयास के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की हुई और बीच में आए कलेक्टर व एसपी को भी धकेल दिया। इस कारण करीब चार घंटे तक हंगामा चलता रहा। सायं के समय आंदोलन स्थल पर पहुंचे लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने संवेदना जताते हुए मांगों को केबिनेट में रखने का आश्वासन दिया।
सुबह आंदोलन स्थल पर आंगनबाड़ी साथी शहनाज की मौत के बाद सभी सदमे में थे। इस दौरान तय हुआ कि जनाजे को आंदोलन स्थल पर मंगवाया जाए, जहां सभी साथी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। आंदोलनकारियों के इस निर्णय की भनक प्रशासन को लग गई और वह सक्रिय हो गया। पुलिस ने घेरा बना लिया ताकि कोई वहां तक न पहुंच पाए।
दोपहर करीब 1.30 बजे शहनाज का जनाजा लाया जा रहा था, लेकिन भारी पुलिस बल ने जनाजे का रास्ता बदल दिया। इससे आंगनबाडी कार्यकर्ता आक्रोशित हो गईं और हडताल स्थल से दौड़ लगाते हुए जनाजे के पास जाने का प्रयास करने लगीं। मौके पर मौजूद कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक तरूण नायक सहित भारी संख्या में प्रशासन व पुलिस बल आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को हड़ताल स्थल से बाहर निकलने से रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बाहर निकलने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस से उनकी खूब झूमा-झटकी हुई। कुछ कार्यकर्ताओं का कहना था कि पुलिस ने उन्हें लाठियों से पीटा भी। इसी बीच कुछ महिलाओं का धक्का लगने के कारण कलेक्टर व एसपी भी पीछे पहुंच गए। हालांकि बाद में वह जनाजे तक पहुंच गई और उससे लिपटकर रोने लगीं।
नौकरी देने की मांग
22 मार्च को शिवाजी वार्ड की सहायिका राजकुमारी अहिरवार की भी मौत हो गई थी। आंगनबाडी कार्यकर्ता संघ ने मृत आंगनबाडी कार्यकर्ता शहनाज बानों एवं सहायिका राजकुमारी अहिरवार के परिवार को सरकारी नौकरी देने एवं आर्थिक सहायता 5 लाख रुपए दिये जाने की मांग की। दोषी महिला बाल विकास अधिकारी व सुपरवाइजर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
मांगों को पूरा कराने का होगा प्रयास : भार्गव
कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद आंदोलन स्थल पर केबिनेट मंत्री पं. गोपाल भार्गव भी पहुंचे। उन्होंने आंगनबाडी कार्यकर्ता सहायिकाओं की मांगों को जायज ठहराते हुए कहा कि मंगलवार को भोपाल में होने वाली केबिनेट की बैठक में वह मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे और सरकार को निर्णय लेने के लिए
विवश करेंगे।
महिला कांग्रेस ने टीम का गठन किया

जिला मुख्यालय पर चल रहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन अब तूल पकडऩे लगा है। शुक्रवार को प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष विभा पटेल ने चार सदस्यीय टीम का गठन किया है जो सागर जाकर धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी जायज मांगों को उठाएगी। शुक्रवार को एक महिला कार्यकर्ता की मौत के बाद महिला कांग्रेस ने टीम का गठन किया है। कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि चार सदस्यीय दल में सागर शहर अध्यक्ष व कमेटी अध्यक्ष रेखा चौधरी, सदस्य भावना रोहण सागर, सदस्य प्रीति गौतम दमोह, सदस्य कमला निषाद दमोह के नाम शामिल हैं।
पूर्व मंत्री यादव ने सीएम को लिखा पत्र
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के मामले में पूर्व मंत्री व देवरी विधायक हर्ष यादव ने मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान को पत्र लिखा है। विधायक यादव ने कहा कि तेज गर्मी के बीच आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहीं हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार कार्यकर्ताओं की जो जायज मांगें हैं उनको तत्काल पूरा करे और प्रदर्शन को शांत कराए। प्रदर्शन के दौरान जिन कार्यकर्ताओं की मृत्यु हुई है उनके परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो