scriptweather today प्री मानसून हुआ मेहरवान, झमाझम हुई 2 इंच बारिश से शहर हुआ पानी-पानी | mp weather today | Patrika News

weather today प्री मानसून हुआ मेहरवान, झमाझम हुई 2 इंच बारिश से शहर हुआ पानी-पानी

locationसागरPublished: Jun 26, 2019 08:42:53 pm

– दोपहर 2.30 बजे 40 डिग्री था शहर का पारा, शाम 5.30 बजे 24 डिग्री पर पहुंचा
 

प्री मानसून हुआ मेहरवान, झमाझम हुई 2 इंच बारिश से शहर हुआ पानी-पानी

प्री मानसून हुआ मेहरवान, झमाझम हुई 2 इंच बारिश से शहर हुआ पानी-पानी

सागर. बेसब्री बारिश का का इंतजार बुधवार को खत्म हुआ। शहर में 1 घंटे तक लगातार प्री मानसून की बारिश ने मेहरवानी दिखाई। 1 घंटे में शहर में दो इंच से ज्यादा 59.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। सुबह से भीषण गर्मी से लोगों का राहत मिली। लेकिन पहली बारिश से लोगों को परेशानी तब हुई जब शहर की सड़के नालों की पानी से भर गईं। बारिश के पहले नगर निगम प्रशासन द्वारा कोई इंतजाम न किए जाने से हाल खराब हो गए। कटरा, निगम मार्केट, नया बाजार, तिलकगंज, वल्लभ नगर वार्ड और दीनदयाल चौराहे स्थित कई चौराहों पर नाली का पानी भर गया।

कम हुआ 16 डिग्री तापमान

बुधवार को सुबह से शहर में तेज धूप की वजह से झुलसाने वाली गर्मी रही। शहर का अधिकतत तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर ढाई बजे अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री पर था। जैसे ही मौसम बदला और बारिश हुई पारा भी नीचे गिर गया। ढाई घंटे में ही 16 डिग्री की गिरावट हुई और शाम को 5.30 बजे अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

लोकल बादलों से बना सिस्टम

भोपाल मौसम केंद्र के अनुसार सागर में बुधवार को प्री मानसून की ही बारिश हुई है। अधिक गर्मी वजह से यहां लोकल बादल के सिस्टम से बारिश हुई। मौसलम विभाग के अनुसार मानसून की बारिश के लिए अभी १ जुलाई तक इंतजार करना होगा। मानसून इंदौर, मण्डला और पेंड्रा होते निकल गया है। सागर में मानसून की बारिश १ जुलाई से होगी। गुरुवार को भी गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

इसलिए बदल रहा है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाले कारक पहला एक दौड़ी का समुद्री सतह पर पंजाब से नागालैंड तक बनी है जो दक्षिण हरियाणा दक्षिण उत्तर प्रदेश बिहार पश्चिम बंगाल का गंगा का क्षेत्र एवं आसान से होकर जा रही है। दूसरा हवा के ऊपरी भाग में चक्रवाती हवा का घेरा 1.5 एवं 2.1 किलोमीटर के बीच गुजरात एवं आसपास के उत्तरी महाराष्ट्र एवं पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर बना हुआ है। तीसरा एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी बंगाल की खाड़ी में ३ जुलाई के आसपास बनने की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो