scriptरात में सोने के पहले खा लें नारियल का एक टुकड़ा, मिलेंगे ये 7 फायदे | Nariyal ke Fayde | Patrika News

रात में सोने के पहले खा लें नारियल का एक टुकड़ा, मिलेंगे ये 7 फायदे

locationसागरPublished: May 30, 2018 05:01:42 pm

Submitted by:

Samved Jain

रात में सोने के पहले खा लें नारियल का एक टुकड़ा, मिलेंगे ये 7 फायदे

रात में सोने के पहले खा लें नारियल का एक टुकड़ा, मिलेंगे ये 7 फायदे

रात में सोने के पहले खा लें नारियल का एक टुकड़ा, मिलेंगे ये 7 फायदे

सागर. नारियल का उपयोग वैसे तो पूजा-पाठ में होता है. लेकिन आप नहीं जानते होंगे नारियल का एक टुकड़ा आपको कितने सारे फायदे दे सकता है। ये बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही मेमोरी को भी शार्प करता है. इससे कई दूसरे भी फायदे हैं। सागर के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. पीके गुप्ता इससे होने वाले फायदों के बारे में बताया है।
रात में सोने के पहले खा लें नारियल का एक टुकड़ा, मिलेंगे ये 7 फायदे
 

डॉक्टर गुप्ता के अनुसार नारियल विटामिन, मिनरल, कार्बोहाइड्रेड और प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। गर्मी में ये ठंडक पहुंचाता है, इसमें पानी की मात्रा भी अच्छी होती है. इसलिए ये बॉडी को हाइड्रेड करता है, इससे बाल और स्किन हेल्दी रहती है।
अगर आपको कब्ज की प्रॉब्लम रहती है तो नारियल के एक टुकड़े को रात को खाकर सो जाएं, सुबह आपका पेट साफ हो जाएगा, क्योंकि इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो पेट साफ कर देता है। जिन लोगों को गर्मियों में नाक से खून आता है तो वह इसे मिश्री के साथ खाएं, उनके लिए ये दवा की तरह है। अगर किसी को उल्टी हो रही है तो उसे नारियल का एक टुकड़ा लेकर अपने मुहं में रखकर कुछ समय तक उसे चबाते रहना चाहिए, जिससे कुछ देर के बाद ही उल्टी ठीक हो जाएगी। इस तरह नारियल खाने के फायदों को डॉ. पीके गुप्ता ने विस्तृत विवरण बताया। इससे पहले जानते है नारियल का उपयोग।
रात में सोने के पहले खा लें नारियल का एक टुकड़ा, मिलेंगे ये 7 फायदे
 

नारियल के गुणों से भरा


नारियल में विटामिन, खनिज, एमिनो एसिड, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। नारियल से कई तरह के व्यंजन, दूध और तेल आदि तैयार किया जाता है। रात को सोने से पहले नारियल का थोड़ा टुकड़ा खाने से बहुत सारे फायदे मिलते हैं। यह शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ दिमाग को तेज करने में मदद करता है। गर्मियों में इसे खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और पानी की कमी दूर होती है। जिससे बॉडी हाइड्रेट रहती है। आज हम आपको इससे होने वाले अनेक फायदे बताएंगे, जिसे जानने के बाद आप रोजाना रात को खाएंगे।
रात में सोने के पहले खा लें नारियल का एक टुकड़ा, मिलेंगे ये 7 फायदे
 

ये है 7 फायदों की लिस्ट

1. नारियल में फाइबर की काफी मात्रा पाई जाती है जो कब्ज की समस्या को खत्म करने में मदद करता है। अगर सुबह आपका पेट अच्छी तरह से साफ नहीं होता तो रात को सोने से नारियल का एक टुकड़ा खाकर सोएं।
2. जिन लोगों को गर्मियों में नकसीर फूटने का खतरा रहता है। उनके लिए नारियल दवा की तरह काम करता है। वे इसके लिए नारियल को मिश्री के साथ खाएं।

3. अगर किसी उल्टी आ रही हो तो वह नारियल के टुकड़े को मुंह में रख कर थोड़ी देर तक चबाएं।
रात में सोने के पहले खा लें नारियल का एक टुकड़ा, मिलेंगे ये 7 फायदे
 

4. हार्ट को हेल्दी रखने के लिए नारियल काफी फायदेमंद है क्योंकि इसमें अच्छा कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है।

5. यह एक तरह का अच्छा एंटीबायोटिक है। इसे खाने से हर तरह की एलर्जी दूर रहती है। पेट में कीड़े होने पर सुबह नाश्ते में 1 चम्मच पिसा हुआ नारियल के सेवन करें। इससे कीड़े बहुत जल्दी मर जाते हैं।
6. नारियल खाने से याददाशत बढ़ती है। इसके लिए नारियल की गिरी में बादाम, अखरोट एवं मिश्री मिलाकर हर रोज खाएं।

7. नारियल के सेवन से वजन घटाया जा सकता है क्योंकि इसमें वसा नहीं होता। इसे खाने से पेट भरा-भरा रहता हैै जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। अनिंद्रा की समस्या होने पर रात को डिनर करने के बाद आधा गिलास नारियल पानी पीएं। इससे आपको अच्छी नींद आएगी।
रात में सोने के पहले खा लें नारियल का एक टुकड़ा, मिलेंगे ये 7 फायदे
 

इन फायदों को भी नहीं किया जा सकता नजरंदाज

पिंपल्स को दूर करने के लिए ककड़ी के रस में नारियल का पानी मिलाकर चेहरे पर लगाएं।

यह अच्छा एंटीबायोटिक है, इससे हर प्रकार की एलर्जी दूर होती है।
नारियल का तेल अच्छा सनस्क्रीन है। धूप में जाने से पहले इसे लगाकर निकल जाएं। महंगे सनस्क्रीन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

नारियल में गुड कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है जो हार्ट को हेल्दी रखता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो