script

विश्वास पर खरा उतरें- सांसद

locationसागरPublished: Feb 11, 2016 02:06:00 am

Submitted by:

afjal afjal khan

सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया ने कहा कि मालपुरा नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनाकर क्षेत्र की जनता ने पार्टी के प्रति विश्वास जताया है। अब जनप्रतिनिधियों को इस पर खरा उतरना होगा।

सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया ने कहा कि मालपुरा नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनाकर क्षेत्र की जनता ने पार्टी के प्रति विश्वास जताया है। अब जनप्रतिनिधियों को इस पर खरा उतरना होगा।

 पालिका क्षेत्र में केन्द्र व प्रदेश सरकार के सहयोग से विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।
सांसद ने ये बात बुधवार को नगरपालिका कार्यालय के बाहर आयोजित नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष सपना जैन के पदभार ग्रहण समारोह में कही। 

उन्होंने कहा कि केन्द्र, प्रदेश व जिला स्तर के बाद शहरी निकायों में भाजपा की सरकार बनने के साथ ही क्षेत्र में विकास के लिए सभी रास्ते खुल गए हैं। प्रधानमंत्री ने मेक इन इण्डिया, स्वच्छ भारत जैसी योजनाएं चलाकर सभी वर्गों के लिए विकास के द्वार खोले हैं। 

नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को ईमानदारी से अपना कार्य करना चाहिए। इससे सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सकेगा। विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि मालपुरा में फिर से भाजपा का बोर्ड बनने से बीते पांच सालों में किए गए विकास कार्यों को गति मिलेगी। क्षेत्र के विकास के लिए नई योजनाएं लाने का प्रयास किया जाएगा। 

कड़ी से कड़ी जोड़ी
देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने कहा कि जनता ने विकास के लिए कड़ी से कड़ी जोड़ दी है। आपसी सहयोग से क्षेत्र व जिले में विकास के कई कार्य कराए जाएंगे। पालिकाध्यक्ष सपना जैन ने कहा कि शहरी क्षेत्र का चहुमुंखी विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी। 

वे लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। समारोह को जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, जिला मंत्री हेमन्त लाम्बा, राज्य सफाई आयोग के सदस्य दीपक संगत, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष गालव, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष दिनेश विजय, पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सैनी ने भी सम्बोधित किया। 

समारोह में प्रधान सरोज चौधरी, डीआर आत्मज्योति गुर्जर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंद्रवीरसिंह चौहान सहित सभी नवनिर्वाचित पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता आदि शामिल थे। इससे पहले कार्यालय में विधि-विधान से पालिकाध्यक्ष सपना जैन ने पूजा-अर्चना की। पालिका के अधिशासी अधिकारी सहदेव दान चारण ने पदभार ग्रहण कराया। संचालन गिरधर सिंह ने किया। 

चहुंमुखी विकास के लिए कटिबद्ध
टोडारायसिंह. सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया ने कहा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए भाजपा शासित सरकार कटिबद्ध है। सांसद बुधवार को यहां कटला प्रांगण में नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष संतकुमार जैन के पदभार ग्रहण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। 

उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई तथा विकास में कोई कसर नहीं छोडऩे की बात कही। विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने क्षेत्र के विकास में उम्मीदों पर खरा उतरने की बात कही। 

समारोह को विधायक राजेन्द्र गुर्जर, डीआर रामचन्द्र गुर्जर, प्रधान शीलादेवी मीणा, मालपुरा प्रधान सरोज चौधरी, नरेश बंसल, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष हंसराज धाकड़, देहात अध्यक्ष गोपाल सिंह, प्रवक्ता सुनील भारत आदि ने भी सम्बोधित किया। 

पहले की पूजा
टोडारायसिंह. पालिकाध्यक्ष संतकुमार जैन ने नगरपालिका में पूजा-अर्चना के बाद पदभार ग्रहण किया। अधिशासी अधिकारी चेतनकुमार जैन ने पदभार ग्रहण की कार्रवाई पूरी करवाई। इस दौरान राधा देवी चौधरी, पालिका उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, अनिता सुवालका, रामदयाल सुवालका समेत पार्षद व पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो