scriptयुवाओं को नहीं दिया सही मार्गदर्शन तो आने वाली पीढ़ी होगी दु:खी | Need to give correct guidance to the youth | Patrika News

युवाओं को नहीं दिया सही मार्गदर्शन तो आने वाली पीढ़ी होगी दु:खी

locationसागरPublished: Apr 06, 2019 08:46:57 pm

Submitted by:

sachendra tiwari

संस्कार शिविर का आयोजन

Need to give correct guidance to the youth

Need to give correct guidance to the youth

बीना. बड़ी बजरिया जैन मंदिर में आयोजित संस्कार शिविर के छठवें दिन धर्मसभा को संबोधित करते हुए ब्रह्मचारी संदीप भैया ने कहा कि आज संतों और समाज को युवाओं पर विशेष ध्यान देना होगा, क्योंकि युवा, बच्चे और बूढ़ों के बीच एक सेतु हैं। मगर आज का युवा ऐसे मोड़ पर खड़ा है, जहां से उन्नति और पतन के दो रास्ते फूटते हैं। यदि समय रहते देश के युवाओं को सही मार्गदर्शन न मिला तो बुजुर्गों का भविष्य बिगड़ जाएगा और आने वाली पीढ़ी भी दु:खी हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि मनुष्य मच्छर से ज्यादा खतरनाक है। मनुष्य भी काटता है, मच्छर भी काटता है। मच्छर काटता है तो सिर्फ खून पीता है, मनुष्य काटता है तो खानदान तक पी जाता है। मच्छर को मच्छर कभी नहीं काटता, लेकिन मनुष्य को मनुष्य सदियों से काटता आ रहा है। जाति, भाषा और धर्म के नाम पर बांटता आ रहा है। प्रवचन के पूर्व आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के चित्र का अनावरण शिविरार्थियों ने किया। ज्ञानदीप का प्रज्जवलन बड़ी बजरिया जैन मंदिर के मानकचंद चौधरी पीसी जैन, अशोक मोदी, संदीप पड़रिया, उमेश जैन, पदम जैन, नेमि जैन, राजू जैन, ने किया और प्रवचन सभा का संचालन राजीव जैन ने किया।
बच्चों को सिखाया योग एवं ध्यान करना
शिविर में ब्रह्मचारी संदीप भैया ने बच्चों को योग एवं ध्यान करने की कला से सिखाई। अशोक शाकाहार ने बताया कि रविवार को शिविर समापन पर सुबह 8 बजे दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में बच्चों को संस्कार दिए जाएंगे और सप्त व्यसन से दूर रहने के लिए संकल्पित किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो