सागर

राशि वन के साथ पंचवटी, नवग्रह वन भी देखने को मिलेगा

सिटी फॉरेस्ट वन विभाग केंद्रीय विवि की पहाड़ी के समीप लगभग 400 हेक्टेयर में कर रहा विकसित

सागरJul 14, 2018 / 11:03 am

sunil lakhera

New Planet Vatika Plantation Panchavati

सागर. वन विभाग ने शहर से लगे वनक्षेत्र में सिटी फॉरेस्ट का काम शुरू कर दिया है। इसे धार्मिक मान्यताओं से भी जोड़ा गया है। सिटी फॉरेस्ट में नक्षत्र वन के साथ-साथ राशि वन, नवग्रह वन व पंचवटी वन को भी विकसित किया जा रहा है। इसमें से नक्षत्र व राशि वन तो लगभग पूर्ण रूप से विकसित हो चुके हैं, लेकिन पंचवटी वन को हाल ही में विकसित किया जरा है। सिटी फॉरेस्ट वन विभाग केंद्रीय विवि की पहाड़ी के समीप लगभग 400 हेक्टेयर में कर रहा विकसित है।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय विश्वविद्यालय की पहाड़ी से करीब ४०० हेक्टेयर वनक्षेत्र लगा हुआ है। इसमें वन विभाग सिटी फॉरेस्ट प्रोजेक्ट को डवलप कर रहा है। पहले चरण में यहां पर १०० हेक्टेयर में विकास कार्य शुरू किए गए हैं। जिसमें अलग-अलग वनों को तैयार किए जा रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने धार्मिक मान्यताओं से जुड़े इन वनों में पौधे लगाने के लिए दिशाओं का भी विशेष ध्यान रखा है। चूंकि राशियों की शुरुआत मेष राशि से होती है इसलिए इन वन में पहली राशि को पूर्व दिशा में स्थापित किया गया है। इसी तरह पश्चिम में तुला, दक्षिण में कर्क और उत्तर दिशा में मकर राशि के पौधे को रोपा गया है।
टीम संभाले है मोर्चा
सिटी फॉरेस्ट के इस पूरे प्रोजेक्ट को लेकर दक्षिण वन मंडल के डीएफओ क्षितिज कुमार ने प्लानिंग तैयार की है। डीएफओ की प्लानिंग और निर्देशन में सागर रेंजर लखन सिंह ठाकुर, वनपाल ओपी मिश्रा, वन रक्षक आकाश पासी व वनरक्षक सीपी सिंह आदि इन अलग-अलग वनों को तैयार करने में जुटे हुए हैं। राशि वन के साथ पंचवटी, नवग्रह वन भी देखने को मिलेगा ।
मेष आम
वृषम गूलर
मिथुन बरगद
कर्क आंवला
सिंह जामुन
कन्या अमरूद
तुला गूलर
वृश्चिक नीम
धनु पीपल
मकर शमी
कुंभ नारियल
मीन पीपल

Home / Sagar / राशि वन के साथ पंचवटी, नवग्रह वन भी देखने को मिलेगा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.