scriptNewly married attacked uncle-in-law with a knife on midnight | आधी रात को चाचा ससुर के कमरे में घुसी नई नवेली बहू, मच गई चीख पुकार, जानें पूरा मामला | Patrika News

आधी रात को चाचा ससुर के कमरे में घुसी नई नवेली बहू, मच गई चीख पुकार, जानें पूरा मामला

locationसागरPublished: Dec 29, 2022 09:17:17 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

चाकू लगने से चाचा ससुर गंभीर रूप से घायल..अस्पताल में चल रहा इलाज...

sagar.jpg

सागर. सागर में एक नई नवेली बहू ने अपने चाचा ससुर पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू चाचा ससुर के पेट में लगा है और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जिले के बंडा थाना क्षेत्र के कंदवा गांव की है। बताया जा रहा है कि 23 नवंबर को ही शादी होने के बाद नई नवेली बहू परिवार में आई थी और आते ही उसने घर में विवाद करना शुरु कर दिया है। इसी विवाद के कारण बहू ने चाचा ससुर पर हमला किया है। पुलिस ने घायल चाचा ससुर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.