scriptइस भारतीय बहू ने विदेश में दे दी जान,MP में तनीं बंदूकें, पढ़ें पूरी खबर | Newly Married Indian women commit suicide in Qatar country | Patrika News

इस भारतीय बहू ने विदेश में दे दी जान,MP में तनीं बंदूकें, पढ़ें पूरी खबर

locationसागरPublished: Jan 05, 2019 06:10:20 pm

Submitted by:

Samved Jain

पुलिस के हाथ लगे पत्नी के वीडियो और ऑडियो क्लिप, पति से पूछताछ जारी

Newly Married Indian women commit suicide in Qatar country

इस भारतीय बहू ने विदेश में दे दी जान,MP में तनीं बंदूकें, पढ़ें पूरी खबर

छतरपुर. विदेश में नौकरी कर रहे एमपी के एक युवक की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। विदेश में भारतीय महिला की मौत के बाद शव एक दिन पहले ही भारत भेजा गया। जहां से महिला का शव छतरपुर पहुंचा। यहां अंतिम संस्कार होने से कुछ पल पहले ही ग्वालियर से मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। जहां भयंकर वाद-विवाद के बीच लाइसेंसी बंदूकें भी तन गईं। विवाद बड़ता, इससे पहले ही संभाल लिया गया। बाद में मायके पक्ष के लोग मृतका का शव लेकर चले गए। यहां उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए उच्च जांच की मांग भी की है।

 

यह है पूरा मामला


छतरपुर निवासी रविंद्र उर्फ रवि वघेल कतर देश में एयरक्राफ्ट मैकेनिक का जॉब करता है। जो अपनी पत्नी के साथ वहां रहता था। उसकी शादी वर्ष 2015 में ग्वालियर के डबरा निवासी ममता बघेल के साथ हुई थी। शादी के बाद वह पत्नी को साथ में कतर देश ले गया था। बीती 27 दिसंबर को उसकी पत्नी ममता बघेल (30) और रवि का किसी बात को लेकर विवाद हुआ और महिला कतर देश के दोसा स्थित निवास की तीसरी मंजिल से गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद कतर पुलिस ने रवि को अपनी गिरफ्त में लेकर जांच की और पुलिस ने जांच कर रवि को छोड़ दिया था।
Newly Married Indian women commit suicide in <a  href=
Qatar country” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/01/05/photo6163602331657152580_3933078-m.jpg”>

कतर पुलिस को सौंपे गए वीडियो क्लिप, जांच शुरू

इस बीच ममता के परिजनों द्वारा कुछ वीडियो और आडियो क्लिप कतर पुलिस को सौंपे गए। जिसमें ममता ने अपने मायके वालों से पति द्वारा प्रताडित करने की बात कही थी। तब कतर पुलिस ने रवि को फिर से गिरफ्तार कर लिया और मृतका के शव को छतरपुर भेज दिया। साथ ही एक पत्र भेजा जिसमें शव को रवि के भाई और पिता को सौंपने की बात कही थी। लेकिन शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे जैसे ही एयर एंबुलेंस खजुराहो एयरपोर्ट पहुंची, तभी वहां पर महिला के मायके पक्ष से करीब १०० से १५० लोग वाहनों से पहुंचे और शव को लेने की कोशिश करने लगे।
Newly Married Indian women commit suicide in Qatar country

हथियारों से लैस होकर पहुंचे मायके पक्ष के लोग

इस दौरान रास्ते में शव को पुलिस सुरक्षा में छतरपुर पहुंचाया गया। तब मायके पक्ष के लोग हथियारों से लैस होकर पहुंच गए और शव को अपने साथ ग्वालियर ले जाने की कोशिश करने लगे। मामले को बढ़ता देख खजुराहो एसडीओपी, थाना ओरछा रोड, सिटी कोतवाली, सिविल लाइन पुलिस और सीएचपी मौके पर पहुंचे और देखते ही देखते यह पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। करीब दो तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद शाम करीब 6 बजे पुलिस ने शव को महोबा रोड स्थित मुक्तिधाम ले जाया गया। जहां पर महिला के ससुराली जनों द्वारा शव के अंतिम संस्कार की तैयारियों की जा रही थी। तभी भारी संख्या में मायके पक्ष के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार नहीं करने दिया और शाम करीब 7 बजे पुलिस द्वारा शव को मायके पक्ष को सौंप दिया गया।
Newly Married Indian women commit suicide in Qatar country

मुक्तिधाम में तनीं बंदूकें
शुक्रवार की शाम को जब शव लेने को लेकर हंगामा शुरू हुआ तो पुलिस ने यहां पर बल प्रयोग करके लड़की के मायके पक्ष को खदेडऩे का प्रयास किया। इसके बाद मायके पक्ष के लोग एक-एक कर एकजुट होने लगे। लाइसेंसी हथियारों के साथ जब भिंड के लोगों की संख्या बढ़ गई और मायके पक्ष के लोग अड़ गए तो पुलिस को अनहोनी की आशंका सताने लगी। तनीं बंदूकों को देखकर पुलिस ने मुक्तिधाम में लड़की के ससुराल पक्ष को समझाया और फिर फिर समझौता हो गया। जयराज कुबेर एडिशनल एसपी छतरपुर का कहना है कि दोनों परिवारों में शव को लेकर विवाद था, लेकिन अंत्येष्टि को लेकर दोनों पक्षों में आपसी सहमति बन गई। इसलिए मुक्तिधाम से ही शव मायके पक्ष को दे दिया गया। इससे विवाद शांत हो गया।

Newly Married Indian women commit suicide in Qatar country

ऐसे हुई मौत, हो सकता है बड़ा खुलासा

विदेश में हुई इस भारतीय महिला की रहस्यमयी मौत को लेकर शनिवार को दिनभर शहर में चर्चा होती रही। हर कोई इस मामले में वजह जानना चाह रहा है। बताया गया है कि महिला की मौत छत की तीसरी मंजिल से नीचे गिरने के कारण हुई है। विवाद के बाद छत से नीचे गिरने जैसी वारदात को लोग संदेह मान रहे है। वहीं मायके पक्ष के लोगों द्वारा कतर देश की पुलिस को भेजे गए वीडियो/आडियो से भी अहम खुलासे हो सकते है। फिलहाल मौत कैसे हुई? हत्या है या आत्महत्या? या फिर सामान्य मृत्यु हुई है? इस पर संशय बना हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो