scriptसौ के पार हुई संक्रमितों की संख्या, रिफाइनरी के छह कर्मचारियों सहित आठ नए मरीज आए सामने | Number of Infections exceeded 100 | Patrika News

सौ के पार हुई संक्रमितों की संख्या, रिफाइनरी के छह कर्मचारियों सहित आठ नए मरीज आए सामने

locationसागरPublished: Sep 20, 2020 09:24:57 pm

Submitted by:

sachendra tiwari

12 सितंबर को निकला था एक कर्मचारी पॉजिटिव

Number of Infections exceeded 100

Number of Infections exceeded 100

बीना. शहर में रविवार को भी आठ कोरोना पॉजिटिव सामने आए, जिसमें छह रिफाइनरी की फायर एंड शेफ्टी का कार्य करने वाली कंपनी के कर्मचारी, वीरसावरकर वार्ड की एक 68 वर्षीय और राजीव गांधी वार्ड निवासी 40 वर्षीय पुरुष शामिल है।
मिली जानकारी के अनुसार नंदन वाटिका स्थित एक मकान में रिफाइनरी में फायर एंड शेफ्टी में काम करने वाली कंपनी के कर्मचारी रहते हैं। यहां 12 सितंबर को एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकला था, इसके बाद मकान को कंटेनमेंट एरिया बनाया गया था, जिसमें 40 कर्मचारी रहते हैं। 18 सितंबर को अन्य कर्मचारियों के सैम्पल लिए गए थे, जिसमें छह की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है। डॉ. अवतार सिंह यादव ने बताया कि यहां कंम्युनिटी स्पे्रड हुआ है और कर्मचारियों को वहां से अलग समाज कल्याण केन्द्र में बनाए गए सेंटर में रखा जाएगा, जिससे अन्य कर्मचारी संक्रमित न हों। रविवार को निकले आठ पॉजिटिवों के साथ संक्रमितों की संख्या 104 हो गई है, जिसमें 11 की मौत हो चुकी है।
कुछ वार्डों में बढ़ रहे ज्यादा मरीज
शहर के कुछ वार्डों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसमें कानूनगो वार्ड, गांधी वार्ड, राजीवगांधी वार्ड और वीरसावरकर वार्ड शामिल हैं। कानूनगो वार्ड में करीब एक दर्जन, मस्जिद वार्ड में आधा दर्जन मरीज निकल चुके हैं।
बड़ी बजरिया सबसे बड़ा व्यापारिक क्षेत्र
मस्जिद वार्ड में सबसे ज्यादा खतरा बढ़ रहा है, क्योंकि यहां बड़ा व्यापारिक क्षेत्र है और बड़ी संख्या में लोग यहां खरीदारी करने आते हैं। हर दिन यहां करीब तीन हजार लोगों का आना जाना रहता है। कोरोना संक्रमण की चपेट में व्यापारी भी आए हैं। इस क्षेत्र में व्यापारी सहित सभी लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है, नहीं तो आने वाले समय में परिणाम गंभीर हो सकते हैं।
कंटेनमेंट एरिया में भी लापरवाही
शहर में जहां कंटेनमेंट एरिया बनाए गए हैं वहां लापरवाही सामने आ रही है। इस एरिया के लोग बाहर निकल रहे हैं, क्योंकि अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। साथ ही कई जगह कंटेनमेंट ऐसे बनाए जा रहे हैं कि एक रास्ता बंद है और दूसरी तरफ से रास्ता खुला हुआ है।
सोशल डिस्टेंस, मास्क को लेकर नहीं गंभीर
शहर में लोग अभी भी जागरूक नहीं हुए हैं और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे हैं। साथ ही बिना मास्क के ही भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में लोग घूमते हुए नजर आते हैं। जुर्माना लगने के बाद भी लोग नहीं सुधर रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो