सागर

अधिकारियों ने गीले गद्दों पर करा दिया कबड्डी का ट्रायल संभाग

मैदान की जगह हॉल में खेले

सागरSep 02, 2018 / 05:28 pm

manish Dubesy

Officials of Kabaddis trial division on wet mattresses

संभाग स्तरीय 17 वर्ष बालक कबड्डी प्रतियोगिता प्रतियोगिता में शामिल हो सके केवल जिले के खिलाड़ी, संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन खुरई में होना है,संभाग स्तरीय १७ वर्ष बालक कबड्डी प्रतियोगिता
सागर. संभाग स्तरीय 17 वर्ष बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को शिक्षक सदन के हॉल में किया गया। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि इसमें बारिश की वजह से केवल सागर जिले के ही खिलाड़ी हिस्सा ले सके। जिन खिलाडिय़ों ने भाग लिया उनका ट्रायल गीले गद्दों पर करा दिया। उन्हें खेलने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं मिली। प्रतियोगिता में खुरई, बंडा, शाहगढ़, बीना, सागर ब्लॉक के खिलाडिय़ों में हिस्सा लिया, जिनमें से 12 बच्चों का चयन हुआ। ये देवास में होने वाली प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे। संभाग स्तर प्रतियोगिता का आयोजन पहले 13 से 15 अगस्त खुरई में कराया जाना था। लेकिन प्रतियोगिता को र² किया गया। इसके बाद 30 अगस्त को जेडी ऑफिस से प्रतियोगिता कराने का आदेश निकाला गया। एक दिन का समय रहने से खिलाड़ी चूक गए और अब वे देवास में नहीं खेल पाएंगे। इस प्रतियोगिता में दमोह, टीकमगढ़, पन्ना, जिले के खिलाडिय़ों को भी भाग लेना था।
प्रतियोगिता की ट्रायल को लेकर खिलाड़ी काफी नाराज हैं और खिन्न भी।

बारिश की वजह से प्रतियोगिता के लिए हॉल उपलब्ध नहीं हुआ, इसलिए शिक्षक सदन में प्रतियोगिताएं हुई। हमें आदेश एक दिन पहले ही दिया गया।
संजय दादर, खेल अधिकारी
शिक्षा विभाग

विकासखंड स्तर में 1 हजार मीटर में देवकरण अव्वल
विकासखंड स्तरीय मुख्य मंत्री कप खेल प्रतियोगिता के तहत शनिवार को मालथौन में एनसीसी मैदान एथलेटिक्स, कबड्डी और वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 200 बालक व बालिकाओं ने भाग लिया। इसमें 1000 मीटर में प्रथम देवकरण सिंह, द्वितीय सृजन और तृतीय अर्हित रहे। वहीं 100 मीटर में प्रथम प्रथम अंशुल सेन, द्वितीय सक्षम जैन और तृतीय-अनुप थे। लंबी कूद में प्रथम राहुत, द्वितीय आशुतोष और तृतीय-दीपेश रहे।

Home / Sagar / अधिकारियों ने गीले गद्दों पर करा दिया कबड्डी का ट्रायल संभाग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.