scriptखेत गए वृद्ध ने लगाया फंदा, हालत गंभीर | Old man hanged | Patrika News

खेत गए वृद्ध ने लगाया फंदा, हालत गंभीर

locationसागरPublished: Dec 13, 2018 09:30:52 pm

Submitted by:

sachendra tiwari

पेड़ से लगाया था फंदा

Old man hanged

Old man hanged

बीना. ग्राम हड़कलखाती निवासी एक वृद्ध ने खेत में पेड़ पर फंदा बनाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जिसके पास के खेत में काम कर रहे किसानों ने पहुंचकर जान बचाई। जानकारी के अनुसार चुन्ना पिता किशन अहिरवार (58) ने गांव के एक खेत में महुआ के पेड़ पर फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की, जिसे पेड़ पर लटका व फडफ़ड़ाता देख पास के ही खेत में काम कर रहे एक किसान ने बचाया। उसने सबसे पहले उसे नीचे से सहारा दिया और दूसरे व्यक्ति से पेड़ से रस्सी खोलने के कहा। लोगों ने इसकी जानकारी डायल 100 के लिए दी, जिसमें ड्यूटी पर मौजूद प्रधान आरक्षक मोहन कुशवाहा, आरक्षक दीपक शुक्ला व पायलट इरफान खान घटना स्थल पर पहुंचकर वृद्ध को खेत से बाहर लेकर आए और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। मामला आगासौद थाने का होने के कारण थाने से प्रधान आरक्षक संतोष मरावी वृद्ध के बयान लेने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे, लेकिन वृद्ध कुछ भी बोल नहीं पा रहा था। इसलिए इसकी जानकारी तहसीलदार को भी दी गई। वृद्ध के साथ गांव का एक व्यक्ति साथ में आया था उसने बताया कि चुन्ना और उसकी पत्नी गांव पर रहते हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है। वृद्ध की चार एकड़ खेती है, जिससे परिवार का खर्च चलता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो