scriptपहले दिन चौदह किसानों के खाते में आई बीमा राशि, प्रमाण-पत्र दिए | On the first day, fourteen farmers received insurance money | Patrika News

पहले दिन चौदह किसानों के खाते में आई बीमा राशि, प्रमाण-पत्र दिए

locationसागरPublished: Sep 18, 2020 08:46:48 pm

Submitted by:

sachendra tiwari

जल्द आएगी सभी किसानों के खातों में राशि

बीना. बीमा राशि का वितरण शुक्रवार को मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किया गया है, जिसमें पहले दिन 14 किसानों के खाते में राशि आई और पांच लोगों को कृषि विभाग से प्रमाण-पत्र भी दिए गए हैं। अन्य किसानों के खातों में भी जल्द राशि पहुंच जाएगी।
एसडीइओ एमएस नरवरिया ने बताया कि पहले दिन 14 किसानों के खाते में 21 लाख 70 हजार 510 रुपए आए हैं। यह बड़े रकबा वाले किसान हैं। साथ ही पांच किसानों को प्रमाण-पत्र भी दिए गए हैं। क्षेत्र के अन्य किसानों के खातों में भी बीमा राशि पहुंच जाएगी। गौरतलब है कि क्षेत्र के किसाना बीम राशि की मांग को लेकर कई ज्ञापन सौंप चुके थे और अब राशि आन से किसानों को राहत मिलेगी।
इस वर्ष सात हजार किसानों ने कराया बीमा
इस वर्ष करीब सात हजार किसानों ने फसल बीमा कराया है। केसीसी के माध्यम से फसल बीमा किया गया है। खरीफ फसल में किसानों को नुकसान भी हुआ है और किसान मुआवजा की मांग भी कर रहे हैं।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो