scriptएक बार फिर सप्लाई हुआ मटमैला पानी | Once again supply the muddy water | Patrika News

एक बार फिर सप्लाई हुआ मटमैला पानी

locationसागरPublished: Jul 13, 2019 09:34:54 pm

शहर में लगातार हो रही दूषित पानी की सप्लाई, निगम के इंजीनियर्स ग्लॉस में डिस्टिल्ड वाटर डालकर बता रहे ऐसा साफ-स्वच्छ पानी कर रहे सप्लाई, निगम प्रशासन सही तरीके से संचालित नहीं कर पा रहा राजघाट बांध पेयजल परियोजना

Once again supply the muddy water

एक बार फिर सप्लाई हुआ मटमैला पानी

सागर. नगर निगम प्रशासन राजघाट पेयजल परियोजना के संचालन में पूरी तरह से विफल साबित हो चुका है। राजघाट में पानी आने के बाद से शहर में लगातार मटमैला पानी सप्लाई किया जा रहा है। गरमी के मौसम में पानी कम होने की बात कहकर दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा था जबकि अब बांध में बारिश का पानी बहके आने का हवाला दिया जा रहा है। शनिवार को शहर में जिन भी क्षेत्रों में जलापूर्ति हुई तो वहां पर राजघाट के नलों ने मटमैला पानी ही उगला। शुरुआत में लोगों ने सोचा कि चलो थोड़ी देर बाद साफ पानी आने लगेगा लेकिन पूरे समय ही दूषित व गंदा पानी आया। बीते दिन ही निगमायुक्त आरपी अहिरवार ने राजघाट का निरीक्षण किया था और साफ-स्वच्छ पानी की सप्लाई करने के निर्देश दिए थे।

निगमायुक्त को गलत जानकारी दे रहे अफसर
निगमायुक्त आरपी अहिरवार वर्तमान में पूरा कामकाज समझ रहे हैं। इसी बात का फायदा उठाकर जलप्रदाय विभाग में पदस्थ इंजीनियर्स और अन्य स्टाफ उन्हें गलत जानकारी दे रहे हैं। निगम के अधिकारी राजघाट से ऐसे पानी सप्लाई होने का दावा कर रहे हैं जो डिस्टिल्ड वाटर के स्तर का है। निगम की ओर से पत्रिका को ऐसी कुछ तस्वीरें भी बताईं गईं लेकिन शनिवार को जलापूर्ति की हकीकत कुछ और ही रही।

शहरवासी बोले
– राजघाट के नल से शनिवार की सुबह पूरे समय मटमैला पानी सप्लाई हुआ। निगम प्रशासन को पैसा समय पर चाहिए होता है लेकिन सुविधा देने के नाम पर घोर लापरवाही की जाती है।

– कमलेश सोनी, पुरव्याऊ वार्ड

– पता चला है कि राजघाट पर कोई भी टेक्नीकल अधिकारी-कर्मचारी नहीं है। बिना कैमिस्ट के अंदाज से पानी का ट्रीटमेंट किया जा रहा है। अधिकारी तो आरओ का पानी पीते हैं और हमें दूषित पानी पिला रहे हैं।

– अभय राय, पुरव्याऊ वार्ड

– हमारे यहां अधिकांश समय दूषित व मटमैला पानी आता है। क्षेत्र से कई बार शिकायतें की लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

– रज्जू रजक, सूबेदार वार्ड

– जब से बारिश हुई है तब से ऐसे ही स्थिति है। शनिवार को तो एक बाल्टी पानी भी साफ नहीं आया। ऐसा पानी पीने से जनता बीमार ही होगी।

– मुन्ना ठाकुर, सिविल लाइन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो