तय समय से पहले हो गया था पोर्टल बंद
सागर
Updated: January 19, 2022 10:15:33 pm
बीना. समर्थन मूलय पर धान खरीदी के लिए बिहरना वेयरहाउस में केन्द्र खोला गया था, जहां सिर्फ १७० किसान ही अपनी उपज बेच पाए हैं और १५ जनवरी से खरीदी बंद कर दी गई है। जबकि पंजीयन ज्यादा किसानों ने कराए थे।
पिछले वर्ष खरीफ सीजन में पहली बार छह हजार हेक्टेयर में किसानों ने धान की बोवनी की थी और उत्पादन भी अच्छा हुआ, लेकिन समय से समर्थन मूल्य पर खरीदी न होने से सभी किसान धान नहीं बेच पाए। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए ३८९ किसानों ने पंजीयन कराया था, लेकिन सिर्फ १७० ही धान बेच सके। धान खरीदी पंद्रह जनवरी से बंद होनी थी, लेकिन पोर्टल कुछ दिन पहले ही बंद कर दिया गया था, जिससे किसानों को मैसेज नहीं पहुंच पाए। मंडीबामोरा समिति द्वारा खरीदी की गई है, जिसमें ६ हजार ८४ क्ंिवटल धान खरीदी हुई है। कुछ किसान ऐसे भी हैं, जिन्हें मैसेज भेजे गए थे, लेकिन तीन दिन हुई बारिश के कारण वह केन्द्र पर नहीं पहुंच सके और फिर उन्हें दूसरी बार मैसेज नहीं भेजे गए, जिससे वह धान बेचने से वंचित रह गए। किसानों ने खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन फिर कोई आदेश जारी नहीं हुआ।
देरी से शुरू हुई थी खरीदी
समर्थन मूल्य पर खरीदी देरी से शुरू होने के कारण अधिकांश किसानों ने मंडी में कम दामों पर धान बेच दी थी, जिससे उन्हें घाटा हुआ। समर्थन मूल्य पर धान १९४० रुपए क्ंिवटल में खरीदी गई है, तो वहीं मंडी में १००० रुपए से बोली शुरू होती थी।
लाल धान बनी परेशानी
जिन किसानों की धान में लाल धान के दाने मिले हुए थे, उनकी धान समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदी गई है। पांच प्रतिशत से अधिक दाने होने पर धान को रिजेक्ट कर दिया गया, जिससे किसानों को परेशान होना पड़ा। इसकी शिकायत किसानों ने अधिकारियों से भी की थी, लेकिन खरीदी के नियम बताकर अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें