scriptपटवारी हल्कों में सर्वे करने के आदेश, पहली किश्त में 81 करोड़ रुपए | Order for survey in Patwari light Rs 81 crores in first installment | Patrika News

पटवारी हल्कों में सर्वे करने के आदेश, पहली किश्त में 81 करोड़ रुपए

locationसागरPublished: Dec 21, 2017 06:50:44 pm

केंद्रीय दल के सर्वे के बाद जिला प्रशासन ने सूखा से निपटने के लिए २८८ करोड़ रुपए की मांग की थी

patrika

Order for survey in Patwari light Rs 81 crores in first installment

सागर. सूखे की चपेट में आए जिले में राहत कार्य आरंभ करने के पहले पटवारी हल्कों में सर्वे के आदेश दिए गए हैं। पिछले दिनों राहत राशि के रूप में जिले को करीब पहली किश्त के रूप में करीब 81 करोड़ रुपए की राशि शासन ने राशि आंवटित की है। जिला प्रशासन व केंद्रीय दल के सर्वे के बाद जिला प्रशासन सूखा से निपटने के लिए राहत कार्यो के लिए करीब 288 करोड़ की मांग की थी। मांग के आधार पर आई करीब 40 प्रतिशत राशि को राहत के विभिन्न कार्यों सहित खराब हुई फसल का मुआवजा देने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सूखा से निबटने के लिए तैयारी आरंभ कर दी है। बताया जाता है कि आवंटित हुई करीब ८१ करोड़ की राशि से पेयजल, पलायन रोकने के लिए रोजगार मुहैया कराने, पशुओं को चारा आदि उपलब्ध कराने के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। बताया जा रहा कि प्रशासन मांग की कई राशि (दूसरी किश्त) की शेष राशि के आवंटन का भी इंतजार भी कर रहा है। हालांकि राजस्व अमले को पटवारी हल्कावार सर्वे के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को वास्तविक हानि के हिसाब से मुआवजा प्रदान कियाजा सके।
प्रभावितों के खातों में जमा होगी राशि
सूखा प्रभावित बुंदेलखंड के संभागीय मुख्यालय सागर को सर्वाधिक लगभग 81 करोड़ रुपए मिले हैं। जिले की ११ तहसीलों में सर्वाधिक 1359.2 लाख की राशि सागर व सबसे कम करीब ५ करोड़ गढ़ाकोटा तहसील को मिली है। इस राशि को पूर्व में हुए सर्वे के आधार पर भू-राजस्व संहिता अधिनियम के तहत प्रभावितों के खाते में जमा कराया जाएगा।
फाइनल कार्ययोजना बनाएंगे
सूखा राहत कार्यों के लिए पहली किश्त के रूप में ४० प्रतिशत राशि आई है। हमने सर्वे के आधार पर करीब २०० करोड़ की मांग की है। राहत कार्यों के लिए पटवारी हल्कावार सर्वे के निर्देश दिए हैं। अन्य कार्य के लिए भी तैयारी शुरू कर दी गई है। दूसरी किश्त आने के बाद फाइनल कार्ययोजना बनाई जाएगी।
आलोक कुमार सिंह, कलेक्टर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो