scriptछात्राओं ने मेहंदी में लिखे मतदाता जागरुकता के नारे | Organized activities under Sweep Plan | Patrika News

छात्राओं ने मेहंदी में लिखे मतदाता जागरुकता के नारे

locationसागरPublished: Mar 15, 2019 09:16:53 pm

Submitted by:

sachendra tiwari

स्वीप प्लान के अंतर्गत हुई गतिविधियां आयोजित

Organized activities under Sweep Plan

Organized activities under Sweep Plan

बीना. लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय गल्र्स कॉलेज में स्वीप प्लान के अंतर्गत गतिविधियां आयोजित की गई। मेहंदी प्रतियोगिता में 17 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें प्रथम मधु लोधी, द्वितीय अंजली दांगी, कीर्ति दांगी, तृतीय सना अली व उषा कुशवाहा, चित्रकला प्रतियोगिता में 7 छात्राओं ने भागीदारी की, जिसमें प्रथम एकता सोनी, अंजली दांगी, द्वितीय अंजनी सोनी, शालिनी सोनी, जयंती कुशवाहा, तृतीय स्थान श्रद्धा ठाकुर ने प्राप्त किया।रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम नंदिनी, द्वितीय स्थान पूनम सेन प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. चंदा रत्नाकर, नोडल अधिकारी डॉ. संध्या टिकेकर ने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को जिला स्तरीय कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. निशा जैन, निर्णायक के रुप में डॉ. रेनूबाला शर्मा, प्रो. सरोज जैन, प्रो. रश्मि जैन उपस्थित थीं।

बूथ दौड़ का आयोजन
शासकीय पीजी कॉलेज से जनता स्कूल मतदान केन्द्र तक शुक्रवार की दोपहर बूथ दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ नोडल ऑफीसर मो. रफीक शेख के नेतृत्व में रवाना हुई, जिसमें कैम्पस एंबेसेडर निखिल ठाकुर, दिलीप दांगी, अंकित यादव, सरिता मांझी, रिचा दांगी, सरोज अहिरवार, राखी दांगी, काजोल तिवारी, शिवानी विश्वकर्मा, आयुषि सिंघई, अर्चना मांझी, स्नेहा गोस्वामी, कीर्ति सकवार ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. एके जैन ने कहा कि हम सब को मिलकर मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों में भाग लेकर स्वीप प्लान को सफल बनाना चाहिए। नोडल ऑफीसर ने कहा कि यह दौड़ शासन के निर्देशानुसार मंगल भवन मतदान केन्द्र और जनता स्कूल के दो मतदान केन्द्रों सहित तीन मतदान केन्द्रों तक आयोजित की गई। दौड़ में शामिल सभी विद्यार्थियों ने नारे लगाकर शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. वीके अग्निहोत्री, डॉ. माहिरा परवीन, डॉ. नमीता अग्निहोत्री, डॉ. एमएल सोनी, प्रो. आरएस तिवारी, डॉ. विनोद पटेल, डॉ. राकेश पाण्डेय, मनोज चौधरी आदि उपस्थित थे।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो