scriptvideo: गांव में रैली निकालकर बताए डेंगू से बचाव के उपाए, अस्पताल में चलाया हस्ताक्षर अभियान | Organized Events on World Dengue Day | Patrika News

video: गांव में रैली निकालकर बताए डेंगू से बचाव के उपाए, अस्पताल में चलाया हस्ताक्षर अभियान

locationसागरPublished: May 16, 2019 09:05:57 pm

Submitted by:

sachendra tiwari

विश्व डेंगू दिवस पर हुए कार्यक्रम आयोजित

Organized Events on World Dengue Day

Organized Events on World Dengue Day

बीना. भारत ओमान रिफाइनरी के द्वारा संकल्प समन्वय सेवा समिति के माध्यम से ग्राम हड़कल में ग्रामीणों को डेंगू सहित अन्य घायत बीमारियों से बचाने 16 मई को विश्व डेंगू दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया गया और शिविर आयोजित किया।
शिविर में गांव वालों को डेंगू से बचने के उपाए बताए, युवाओं द्वारा ग्राम में रैली निकाल कर और पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया। बीओआरएल के सीनियर मैनेजर हर्षवर्धन सिंह ने गांव वालों को संबोधित करते हुए कहा कि बीमारी से बचाव ही सबसे अच्छा उपाए है। बीमार होने पर शरीर को कष्ट होता है और आर्थिक हानि होती है। इसलिए हमें बदलते मौसम के साथ तालमेल करते हुए बीमारियों से बचाव करना चाहिए। घर और आसपास रुके हुए पानी से मच्छर उत्पन्न होते हैं, जिससे डेंगू जैसी घातक बीमारियां फैलती हैं। इस अवसर पर बीओआरएल से सायन चटर्जी, हड़कल सरपंच नारयण सिंग, अवधेश तिवारी आदि उपस्थित थे।
सिविल अस्पताल में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान
डेंगू दिवस पर सिविल अस्पताल में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और शपथ दिलाईगई। हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ डॉ. वीरेन्द्र ठाकुर ने किया। डॉ. हिमांशु शर्मा, बीओएमओ डॉ. संजीव अग्रवाल ने स्टाफ और लोगों को शपथ दिलाकर जागरूक किया। लोगों को जागरूक किया गया कि वह आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर सहित अन्य जलपात्रों को साफ कर सुखाएंगे। चिकित्सा अधिकारी डॉ. ठाकुर ने नवजात बच्चों सहित अन्य मरीजों को मच्छरदानी वितरित की। साथ ही मच्छरदानी लगाने के लिए जागरूक किया। इस अवसर परामर्शदाता निमित जडिय़ा, दिनेश शर्मा, बालमुकुंद बाथरी, सोनल जैन, बसीम खान, रवि बौथ, अजय राठौर, मिहीलाल, आशीष, योगेश, आरपी नामदेव, विनोद, पुष्पा कोरी आदि उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो