script

video: सरकारी डॉक्टर नहीं हुए हड़ताल में शामिल, अस्पताल में पूरे समय दीं सेवाएं

locationसागरPublished: Jun 17, 2019 09:19:33 pm

Submitted by:

sachendra tiwari

सिविल अस्पताल में सुबह से ही लगी रही मरीजों की भीड़

Patients rush from morning to civil hospital

Patients rush from morning to civil hospital

बीना. डॉक्टरों की प्रदेशव्यापी हड़ताल के चलते शहर के निजी क्लीनिक और अस्पताल बंद रहे, लेकिन सिविल अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल में शामिल नहीं हुए, जिससे लोगों को राहत रही।
पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के साथ हुई घटना के विरोध और मांगों को लेकर देश में सरकारी, प्राइवेट डॉक्टरों सेे हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया था। जिससे सोमवार को प्राइवेट डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज नहीं किया। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल में शामिल नहीं हुए और ओपीडी समय पर मरीजों का इलाज किया। ओपीडी समय में करीब 400 मरीजों का इलाज किया गया। सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. आरके जैन ने बताया कि सांकेतिक रुप से सभी डॉक्टर हड़ताल में शामिल रहे और सभी ने काली पट्टी बांधकर इलाज किया। लोगों की परेशानियों को देखते हुए कलमबंद हड़ताल नहीं की।
एमएलसी, पीएम भी किया
सिविल अस्पताल में आए मारपीट सहित अन्य आपरधिक मामलों में डॉक्टरों ने एमएलसी भी की और एक पीएम भी किया। यदि सरकारी अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर रहते तो लोग परेशान हो जाते और इलाज नहीं मिलता। निजी अस्पतालों के चक्कर लगाने के बाद लोग सिविल अस्पताल ही पहुंचे थे।

ट्रेंडिंग वीडियो