scriptvideo: श्रमदान कर तैयार किया स्टापडेम, बारिश का पानी होगा संग्रहीत | patrika amritam jalam abhiyan | Patrika News

video: श्रमदान कर तैयार किया स्टापडेम, बारिश का पानी होगा संग्रहीत

locationसागरPublished: Jun 23, 2019 09:24:55 pm

Submitted by:

sachendra tiwari

पत्रिका अमृतं जलम् अभियान

patrika amritam jalam abhiyan

patrika amritam jalam abhiyan

बीना. पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान के तहत पांचवें रविवार को मोतीचूर नदी में लोगों ने श्रमदान किया। जिसमें लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। सामाजिक संस्था परमार्थ सेवा संगठन और जीवन रेखा के सदस्यों सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। करीब दो घंटे तक लोगों द्वारा श्रमदान किया गया।
सुबह 7 बजे से लोग नदी पर पहुंच गए थे और नदी की सफाई शुरू की। नदी में डला कचरा, पन्नी, मूर्तियों के अवशेषों को हटाया गया। साथ ही स्टापडेम का जो भी कार्य शेष रह गया था वह पूरा किया गया और श्रमदान कर यहां एक बड़ा स्टाप डेम रेत से भरी बोरियों और पत्थरों से तैयार किया गया है। जिसमें बच्चे, युवा, वृद्ध, महिलाओं सभी का सहयोग रहा। स्टाप डेम बनने से अब बारिश का पानी यहां रुक सकेगा। हर बार की तरह इस बार भी बच्चों में श्रमदान करने को लेकर उत्साह दिखा। उन्होंने अपनी क्षमता अनुसार कार्य किया। किसी ने नदी की सफाई की तो कुछ बच्चों ने पत्थर उठाकर स्टाप डेम पर रखे। जीवन रेखा संस्था के संचालक गोल्डी अरोरा द्वारा इस बार भी ठंडे पानी और ग्लूकोज की व्यवस्था की गई, जिससे श्रमदानियों को गर्मी में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। समाजसेवी उमेश शर्मा ने बताया कि पत्रिका समूह द्वारा चलाया जा रहा अमृतं जलम् आओ भागीरथी बनें अभियान के अंतर्गत मोतीचूर नदी पर श्रमदान करने वाले श्रमदानियों का श्रम बेकार नहीं जाएगा, समय आने पर मेहनत रंग लाएगी।
इन्होंने किया श्रमदान
श्रमदान करने वालों में हर्ष सोनी, हनि सोनी, योगेश नामदेव, शुभम नामदेव, राज नामदेव, अर्थव सोनी, प्रिंस पटेल, निर्देश पटेल, रोशन रजक, डालचंद पटेल, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, अल्पना राय, आरवीएस राय, धर्मेन्द्र नामदेव, सीताराम ठाकुर, नंदराम कुशवाहा, राम शर्मा, अवतार सिंह अरोरा, महेशदत्त तिवारी, अमन आरोरा, राजेश नाथानियल, राजेन्द्र साहू आदि शामिल हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो