video: पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ, लोगों को भी करेंगे जागरूक
पत्रिका अमृतम जलम् अभियान
बीना. नगर की प्राचीन नदी में चल रहे पत्रिका अमृतं जलम् अभियान का समापन छठवें रविवार को किया गया। समापन पर लोगों ने श्रमदान किया और इसके बाद आरती का आयोजन किया गया। यह अभियान परमार्थ सेवा संगठन, जीवन रेखा संस्था सहित अन्य लोगों के सहयोग से चलाया गया और बढ़ चढ़कर लोगों ने शामिल होकर श्रमदान किया।
सुबह 7 बजे से लोगों ने नदी पहुंचकर पहले घाट पर फैली गंदगी को साफ किया और नदी में फैली गंदगी भी हटाई। इसके बाद भगवान भोलेनाथ और मोतीचूर नदी की आरती की गई। इसके बाद नदी और जल को संरक्षित करने की शपथ ली। पूजन शिवालय के पुजारी पं. महेशदत्त तिवारी और बड़े मंदिर के पुजारी दीपक महाराज ने मंत्रोच्चार के साथ कराया। छह रविवारों से चल रहे श्रमदान में लोगों ने श्रमदान कर सफाई की और एक स्टापडेम का निर्माण किया है, जिससे अब बारिश का पानी रुकेगा। श्रमदान में बच्चे, महिला, पुरुष, वृद्ध सभी ने भाग लेकर श्रम किया। कार्यक्रम को संबोधित डॉ. प्रेम श्रीवास्तव ने बताया कि कई वर्षों से अनेक सामाजिक संगठन नदी के लिए कार्य कर रहे हैं और पत्रिका द्वारा चलाए जा रहे अभियान से जुड़कर लोगों ने श्रमदान किया जो सराहनीय है। पं. राम शर्मा ने बताया कि श्रमदान का कार्य मशीनरी कार्य से भी बड़ा है, क्योंकि मशीन तो जल्दी कार्य कर देती है पर श्रमदान करने के लिए प्रबल इच्छाशक्तिकी जरूरत होती है। समाजसेवी उमेश शर्मा ने बताया कि पत्रिका समूह के जनकल्याण कार्य अति प्रभावशाली होते हैं। पत्रिका के अमृतं जलम् आओं भागीरथी बने अभियान के अंतर्गत हम सबको और अच्छे से मोतीचूर नदी के लिए कार्य करने का अवसर मिला। इस बार निश्चित ही बारिश का पानी नदी में अधिक दिनों तक भरा रहेगा। परमार्थ सेवा संगठन के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण अग्रवाल ने श्रमदानियों को पानी की व्यवस्था कराई और प्रसाद वितरित कराया।
इन्होंने ली शपथ
श्रमदान कर जल संरक्षण की शपथ लेने वालों में डालचंद पटेल, सूरतसिंह यादव, ओपी शर्मा, दौलत पटेल, सौरभ कुशवाहा, रीना यादव, शाहरुख खान, रोहित तिवारी, सुजीत मिश्रा, विनोद नामदेव, ज्योति, दीपिका नामदेव, देव नामदेव, ज्योति सराफ, अथर्व, हर्ष सोनी, शुभम नामदेव, हनी सोनी, अमन सोनी, योगेश नामदेव, राज नामदेव, राज सोनी, सिद्धी वर्मा, कृष्णा वर्मा आदि उपस्थित थे।
अब पाइए अपने शहर ( Sagar News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज