scriptब्रिजों का निर्माण बना परेशानी, एक जगह कंपनी अधूरा काम छोड़कर भागी, दूसरे ब्रिज का धीमी गति से चल रहा काम | People troubled by delay in bridge construction | Patrika News

ब्रिजों का निर्माण बना परेशानी, एक जगह कंपनी अधूरा काम छोड़कर भागी, दूसरे ब्रिज का धीमी गति से चल रहा काम

locationसागरPublished: Jul 07, 2019 08:38:43 pm

Submitted by:

sachendra tiwari

सागर और झांसी गेट पर चल रहा है निर्माण कार्य

People troubled by delay in bridge construction

People troubled by delay in bridge construction

बीना. शहर में झांसी रेलवे गेट और सागर रेलवे गेट पर ओवरब्रिजों का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन इन ब्रिजों का निर्माण लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। नई सब्जी मंडी के पास बन रहे ओवरब्रिज का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हुआ है और कंपनी काम छोड़कर चली गई है। वहीं झांसी गेट पर बन रहे ब्रिज का काम धीमी गति से चल रहा है।
नई सब्जी मंडी के पास बन रहे ओवरब्रिज का अभी बहुत काम बाकी है और कंपनी ने काम बंद कर दिया है। यहां काम करने वाली कंपनी का सामान भी अब मौके पर नहीं है और इस संबंध में विभाग द्वारा भी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। ब्रिज निर्माण के समय रेलवे बायपास रोड को खोद दिया गया था और कंपनी ने इस रोड को भी नहीं बनाया है। रोड पर मिट्टी डली हुई है। बारिश होने के बाद यहां वाहन फिसलने लगते हैं, जिससे कई लोग घायल भी हो चुके हैं। अब इस ब्रिज का निर्माण कब पूरा होगा किसी को जानकारी नहीं है। अस्थाई रोड भी कच्चा बना था जो बारिश में बंद हो जाता है।
बजट न मिलना बताया जा रहा कारण
नईसब्जी मंडी के पास बन रहे ब्रिज को कंपनी द्वारा अधूरा छोड़कर जाने के पीछे बजट न मिलने का कारण बताया जा रहा है। बजट न आने के कारण कई महिनों से काम भी बंद पड़ा था और फिर कंपनी काम अधूरा छोड़कर भाग गई। यहां निर्माण कार्य अमर कंट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा था।
यहां निर्माण की धीमी गति से परेशानी
झांसी रेलवे गेट पर बन रहे ब्रिज का निर्माण धीमी गति से किया जा रहा है। ब्रिज के लिए बन रहे पिलर के गड्ढे महिनों से खुदे पड़े हैं, लेकिन इन्हें भरा नहीं जा रहा है, जिससे लोग परेशान हैं। बारिश में यहां पूरे में कीचड़ फैल जाती है। कई बार लोग निर्माण की गति तेज करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन ठेकेदार द्वारा मनमर्जी से ही काम किया जा रहा है। गेट के दूसरी ओर एक पिलर का गड्ढा कई दिनों से खुदा पड़ा है और लोग गिर कर घायल भी हो रहे हैं, लेकिन इसे भरा नहीं गया। गेट के इस तरफ खुदे गड्ढे को लोगों द्वारा कई बार मांग किए जाने के बाद भरा गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो