सागर

इस केंद्रीय विश्वविद्यालय में सुरक्षित नहीं रह सके विशेष प्रजाति के पौधे, यह हुआ हाल

यहां पौधों की सिंचाई के लिए पानी तक की व्यवस्था नहीं है।

सागरFeb 22, 2018 / 04:35 pm

गुलशन पटेल

Poly-green house remained show-piece

सागर. डॉ. हरिसिंह गौर विवि के बॉटनी विभाग में पौधों की विशेष प्रजातियों को सुरक्षित रखने और छात्रों को इनके बारे में जानकारी देने के लिए बनाया गया ग्रीन-पॉली हाउस शो-पीस बनकर रह गया है। यहां पौधों की सिंचाई के लिए पानी तक की व्यवस्था नहीं है। दो महीने पहले नालियों के निर्माण के कारण बिछाई गई पाइप लाइन का कनेक्शन काट दिया था। स्थाई रूप से काटे गए कनेक्शन के बाद कर्मचारियों ने दूसरी जगह से पाइप लाइन जोड़ी और व्यवस्था बनाने का प्रयास किया, लेकिन पानी पर्याप्त न आने के कारण सिंचाई नहीं हो पा रही है। यहां पर पानी की व्यवस्था न होने के कारण पॉली-ग्रीन हाउस में रखे हुए गमले सूखे पड़े हैं। एक भी पौधा उनमें नजर नहीं आता है। ग्रीन हाउस में क्यारियां भी नहीं बनाई गई। एेसा लगता है, जैसे एक क्षेत्र में बड़ा से डोम (टेंट) लगाकर रख दिया हो। विभाग प्रमुख द्वारा भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
५ कर्मचारी तैनात
यहां पर तीन ग्रीन हाउस बने हैं। वहीं एक पॉली हाउस है। कई जगहों पर सब्जियां, चने उगाने के लिए स्थान चुने गए हैं। केंचुआ खाद के लिए भी एक प्लांट बनाया गया है। सिंचाई के अलावा इनकी निगरानी करने के लिए पांच माली तैनात किए गए हैं। इनकी संख्या भी अपेक्षाकृत काफी कम है। इस ओर भी विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

…इधर ९४ लाख से बनेगा प्रशासनिक भवन और सेमिनार हॉल
सागर. अग्रणी कॉलेज में ९४ लाख ३५ हजार की लागत से प्रशासनिक भवन और सेमिनार हॉल बनने जा रहा है। बुधवार को भूमिपूजन विधायक शैलेंद्र जैन, महापौर अभय दरे और जनभागदारी अध्यक्ष विनय मिश्रा द्वारा किया गया। विधायक जैन ने कहा कि विद्यार्थियों के अध्ययन-अध्यापन के साथ सेमिनार के लिए भी अलग से हॉल की व्यवस्था शासन एवं जनभागीदारी द्वारा की जा रही है। कार्यक्रम में जनभागीदारी प्रभारी डॉ. एसी जैन, डॉ. संजीव दुबे, डॉ. नीलिमेश वर्मा, डॉ. मधु स्थापक, डॉ. नीरज दुबे, डॉ. जयकुमार सोनी, डॉ. सरोज गुप्ता, डॉ. रंजना मिश्रा, डॉ. इमराना सिद्दीकी, श्याम तिवारी, शरद मोहन दुबे, रीतेश मिश्रा, बंटी शर्मा, निधि पटेल, शालिनी, जेपी यादव उपस्थित रहे।

Home / Sagar / इस केंद्रीय विश्वविद्यालय में सुरक्षित नहीं रह सके विशेष प्रजाति के पौधे, यह हुआ हाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.