scriptनगरीय निकायों के चुनाव की तैयारिया शुरु | Preparations begin for election of urban bodies | Patrika News

नगरीय निकायों के चुनाव की तैयारिया शुरु

locationसागरPublished: Jan 20, 2020 09:50:06 pm

शुरुआति दौर में अजा-अजजा व महिला वर्ग का आरक्षण, कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में 22 जनवरी को खुरई, रहली, व नपा मकरोनिया बुजुर्ग, 23 को बंडा, शाहगढ़ व शाहपुर की और 24 जनवरी को देवरी, गढ़ाकोटा एवं राहतगढ़ की होगी आरक्षण की प्रक्रिया।

Preparations begin for election of urban bodies

Preparations begin for election of urban bodies

सागर. नगरीय निकायों के चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर जिले के निकायों में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया शुरु हो रही है। 22, 23 और 24 जनवरी को जिले के 9 निकायों के वार्डों का आरक्षण किया जाएगा। शुरुआति दौर में अनुसूचित जाति जनजाति जनजाति वर्ग व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए यह प्रक्रिया होगी इसमें महिलाओं के लिए भी आरक्षण होगा। यह प्रक्रिया अलग-अलग समय में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में होगी।

मिली जानकारी के अनुसार 24 जनवरी को नगर पालिका परिषद देवरी के लिए सुबह 11 बजे से 12.30 बजे तक, नगर पालिका परिषद गढ़ाकोटा के दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं नगर परिषद राहतगढ़ का दोपहर 3 बजे से 4.30 बजे तक की जाएगी। इसी तरह से 22 जनवरी को खुरई, रहली नगर पालिका परिषद मकरोनिया बुजुर्ग के वार्डों का आरक्षण होगा। 23 जनवरी को नगर पालिका परिषद बण्डा की सुबह 11 बजे से 12.30 बजे तक, नगर पालिका परिषद शाहगढ़ के दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं नगर पालिका परिषद शाहपुर का दोपहर 3 बजे से 4.30 बजे तक की जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो