scriptसॉफ्टवेयर में आई खराबी, नगरपालिका में जमा नहीं हो पा रहा संपत्ति कर | Property tax not being deposited in municipality | Patrika News

सॉफ्टवेयर में आई खराबी, नगरपालिका में जमा नहीं हो पा रहा संपत्ति कर

locationसागरPublished: May 01, 2019 08:52:40 pm

Submitted by:

sachendra tiwari

कर जमा करने जा रहे लोग हो रहे परेशान

Property tax not being deposited in municipality

Property tax not being deposited in municipality

बीना. नगरपालिका में संपत्ति कर इस बार ऑनलाइन जमा हो रहा है, लेकिन सॉफ्टेवयर में खराबी होने के कारण लोग कर जमा नहीं कर पा रहे हैं। जो लोग कर जमा करने वहां पहुंच भी रहे हैं उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है, जिससे लोग परेशान हैं।
सभी प्रकार की कर वसूलने में नगरपालिका हमेशा ही पीछे रहती है, जिससे लाखों रुपए कर बकाया रहता है। इसके बाद भी लापरवाही की जाती है। इन दिनों लोग कर जमा करने नपा पहुंच रहे हैं, जिमसें जलकर तो जमा हो रहा है, लेकिन संपत्ति कर जमा नहीं किया जा रहा है। क्योंकि अब कर ऑनलाइन जमा होना हैऔर इसके लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है, लेकिन सॉफ्टवेयर में बड़ा हुआ कर दिख रहा है और कर जमा नहीं हो पा रहा है। इसके सुधार में भी देरी की जा रही है। जो भी लोग वहां कर जमा करने पहुंचते हैं उनसे आचार संहिता खत्म होने के बाद आने की बात कही जा रही है। कर्मचारी ऑफलाइन भी कर जमा नहीं कर रहे हैं। यदि ऑफलाइन कर जमा कर दिया जाए तो लोगों को परेशानी नहीं होगी। वहीं डोर-टू-डोर कचरा उठाने का निर्धारित कर भी लिया जाना है, लेकिन इसमें भी कुछ समस्या होने के कारण कुछ दिनों बाद यह कर लिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार एक वर्षके लिए 180 रुपए कर लोगों को डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का लगना है।
नगरनिगम का टैक्स दिख रहा सॉफ्टवेयर में
मिली जानकारी के अनुसार संपत्ति कर जमा करने के लिए जो सॉफ्टवेयर बना है उसमें नगरपालिका की जगह नगरनिगम का कर दिख रहा है जो बहुत ज्यादा है। इसलिए कर जमा नहीं हो पा रहा है। इंजीनियर के आने के बाद इसमें सुधार हो पाएगा।
जल्द हो जाएगा सुधार
सॉफ्टवेयर में समस्या होने के कारण ऑनलाइन कर जमा नहीं हो पा रहा है। इंजीनियर द्वारा इसका सुधार किया जाएगा। कुछ दिनों में ही इसे सही करा लेंगे। साथ ही ऑफलाइन कर जमा कर रहे हैं।
प्रतापसिंह यादव, आरआई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो