scriptसावन के आखिरी सोमवार को बन रहा राजयोग, इन 6 राशि के लोगों को मिलेगी कर्ज से मुक्ति | Rajyog in 12 august aakhiri savan somvar 2019 know 6 rashi kismat | Patrika News

सावन के आखिरी सोमवार को बन रहा राजयोग, इन 6 राशि के लोगों को मिलेगी कर्ज से मुक्ति

locationसागरPublished: Aug 10, 2019 01:43:01 pm

Submitted by:

Samved Jain

सावन के आखिरी सोमवार का क्या है महत्व, सावन का अंतिम सोमवार 12 अगस्त को है, इन 6 राशियों को मिलेगा लाभ

rajyog in savan somvar 2019

सावन के आखिरी सोमवार को बन रहा राजयोग, इन 6 राशि के लोगों को मिलेगी कर्ज से मुक्ति

सागर. सावन 2019 रक्षाबंधन की पूर्णिमा के साथ संपन्न होने जा रहा है। सावन का आखिरी सोमवार 12 अगस्त को है। सावन के आखिरी सोमवार पर राजयोग बन रहा है जो ६ राशि के लोगों के लिए सुखदायी हो सकता है। 6 राशि के लोगों को कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। यह बात सावन माह में बांदकपुर में चल रहे धार्मिक आयोजन के दौरान पंडित रवि शास्त्री ने कही।
पंडित रवि शास्त्री ने बताया कि भगवान भोलेनाथ अपने प्रिय भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती है। सावन माह में सच्चे मन भाव से पूजन-अभिषेक करने वाले भक्तों को हर सुख मिलेगा। 12 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार है । इस दिन सच्चे मन से भगवान की याचना करने वालों को हर खुशी मिलेगी। इस बार 6 राशियों के लिए राजयोग बनता नजर आ रहा है। वह राशियां मेष, तुला, मकर, धनु, कुंभ और मीन हैं। इन 6 राशियों को इस सोमवार बड़ा लाभ होगा। कर्ज मुक्ति के संयोग अधिक है।

सावन के आखिरी दिन बन रहा राजयोग


सावन के आखिरी दिन बन रहा राजयोग, जिससे आपको अपने कर्ज से मुक्ति मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है। आपके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि सबसे अधिक बनी रहेगी। जिससे आप व्यापार के क्षेत्र में दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करते हुए नजर आएंगे। माता लक्ष्मी का नाम लेकर आप जो भी कार्य करेंगे, उस कार्य में आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। आपको व्यापार के क्षेत्र में अचानक धन लाभ होने की पूरी संभावना नजर आ रही है। जिससे आप मालामाल हो जाएंगे, और आप अपना पुराना कर्ज चुकाने में कामयाबी हासिल करेंगे।
आपको अपने घर में सबसे ज्यादा बड़े भाई का सपोर्ट मिलेगा। जिससे आप समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। कुछ अलग करने की आदत आपको हमेशा सफलता दिलाएगी। परिवर्तन प्रकृति का नियम है। समय समय पर आपको अपने जीवन में अनेक बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। आप प्रॉपर्टी, दलाली, ब्याज से अधिक धन कमाएंगे। जिससे आपके परिवार वाले आप पर गर्व महसूस करेंगे।

सावन के आखिरी सोमवार का महत्व


आपके ऊपर पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आपके समाज में मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। वाणी पर संयम रखें। विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। विरोधी आपको कभी भी हानि पहुंचा सकते हैं। आपकी धार्मिक पुस्तकों के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी पैसा लोगों को प्रमोशन के योग नजर आ रहे हैं। प्रमोशन के साथ साथ स्थानांतरण भी हो सकता है।

सावन के समापन के पूर्व आएंगी खुशियां


ऑफिस में आपके साथी आपकी मदद करने में कामयाब रहेंगे। जिससे आपको अपने साथियों पर गर्व होगा। आपको अपना कई वर्षों से खोया हुआ धन पुन: मिलने वाला है। माता लक्ष्मी की कृपा से आपके जीवन में आने वाले सभी कष्टों का निवारण होगा। माता लक्ष्मी की कृपा से आपके घर में धन से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याओं से आपको छुटकारा मिल जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो