scriptभगवान लवकुश और माता जानकी के गूंजे जयकारे | ram janki mandir | Patrika News

भगवान लवकुश और माता जानकी के गूंजे जयकारे

locationसागरPublished: Jul 07, 2019 06:58:41 pm

राम जानकी मंदिर में हो रहा है प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम, कुशवाहा समाज ने निकाली शोभायात्रा

भगवान लवकुश और माता जानकी के गूंजे जयकारे

भगवान लवकुश और माता जानकी के गूंजे जयकारे

सागर. राजीव नगर वार्ड में स्थित भगवान राम जानकी मंदिर का निर्माण करीलाधाम की तर्ज पर किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में पहले दिन शोभायात्रा निकाली गई। भगवान लवकुश, माता जानकी एवं ऋषि वाल्मीकि की मूर्ति भी शोभायात्रा में निकाली गई। यहां सभी भगवान की प्राणप्रतिष्ठा का कार्यक्रम गुरूवार किया जाएगा। शोभायात्रा में राम दरबार ,भगवान राधा कृष्ण की जानकी भगवान शिव की झांकी और बाल झांकिया आकर्षक का केंद्र रहीं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं।

हाथी,घोड़ा और भव्य रथ में भगवान विराजित होकर शहर मुख्य मार्गों मोतीनगर थाना से विजय टाकीज रोड, जामा मस्जिद , तीन बत्ती से होते हुए बड़ा बाजार से मंदिर प्रांगण में पहुंचे। शोभायात्रा में कलाकारों द्वारा राई नृत्य की भी प्रस्तुति दी गई। ट्रस्टअध्यक्ष राजेश कुशवाहा औऱ ट्रस्ट संरक्षक मोहन कुशवाह ने भगवान की शोभायात्रा की परिक्रमा की। मंदिर परिसर समस्त कार्यक्रम संभागीय क्षत्रीय कुशवाहा समाज मीडिया प्रभारी पत्रकार राम अवतार पटेल ने सम्हाला। इस मौके पर मुखिया सीताराम लंबरदार ,उमाशंकर पटेल , दुर्गा पटेल, नितिन पटेल, राजेश कुशवाहा, राहुल पटेल, रामबाबू पटेल, धर्मेन्द्र पटेल, रितिक पटेल, अनिकेत पटेल, बबीता पटेल, निधि पटेल , लक्ष्मी पटेल, स्वेता पटेल, सावित्री पटेल सहित हजारों श्रद्धालु शामिल रहे।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो