सागर

जय-जय श्रीराम के लगे जयकारे, राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए निकली रथयात्रा

जय-जय श्रीराम के जयकारों से पूरा शहर शुक्रवार को गूंज उठा। चित्रकूट से अयोध्या तक निकाली जा रही श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण युवा जागृति यात्रा का प्रवेश सागर में हुआ।

सागरJan 16, 2021 / 11:16 am

Atul sharma

सागर. जय-जय श्रीराम के जयकारों से पूरा शहर शुक्रवार को गूंज उठा। चित्रकूट से अयोध्या तक निकाली जा रही श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण युवा जागृति यात्रा का प्रवेश सागर में हुआ। यात्रा टीकमगढ़ से होते हुए बहेरिया गदगद पहुंची। यहां से मकरोनिया, सिविल लाइन, राधा तिगड्डा, गुजराती बाजार, विजय टॉकीज, राहतगढ़ बसस्टैण्ड, मोतीनगर चौराहा, बड़ा बाजार, कोतवाली, गौरमूर्ति, पहलवान बब्बा मंदिर, झंडा चौक होते हुए वृन्दावन बाग मंदिर पहुंची। जहां रैली का समापन हुआ। राम भक्तों का उत्साह शहर में देखते ही बना। जगह-जगह स्वागत किया गया।पुजारी संघ ने किया स्वागत राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान के तहत वाहन रैली का कालीचरण चौराहा सिविल लाइन पर युवा ब्राह्मण समाज और संत पुजारी संघ द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया गया।इस अवसर पर धर्माधिकारी पं.बृजेश महाराज,संत पुजारी संघ के अध्यक्ष पं.शिवप्रसाद तिवारी,शिवसेना उपराज्य प्रमुख पं. पप्पू तिवारी,परशुराम सेना अध्यक्ष योगेश दीक्षित,महामंत्री पं.रामचरन शास्त्री,डॉ. रामचंद शर्मा,राजेश बैद्य, तिवारी,रघु शास्त्री,आशीष प्यासी,शक्ति मिश्रा, शिवनारायण शास्त्री और अमित कटारे आदि उपस्थित रहे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.