scriptदीपावली से पहले सेवानिवृत्त बैंक अधिकारियों को मिलेगा एरियर | Retired bank officials will get arrears before Deepawali | Patrika News

दीपावली से पहले सेवानिवृत्त बैंक अधिकारियों को मिलेगा एरियर

locationसागरPublished: Oct 22, 2019 04:02:17 pm

Submitted by:

vishnu soni

दीपावली से पहले सेवानिवृत्त बैंक अधिकारियों को मिलेगा एरियर

दीपावली से पहले सेवानिवृत्त बैंक अधिकारियों को मिलेगा एरियर

दीपावली से पहले सेवानिवृत्त बैंक अधिकारियों को मिलेगा एरियर

प्रदर्शन के बाद मानी मांग,
सागर. मध्यांचल ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत अधिकारी-कर्मचारियों और उनके परिजनों के प्रदर्शन के बाद बैंक प्रबंधन ने सभी मांगे पूरी करने पर अपनी सहमति दे दी है। मध्यांचल ग्रामीण बैंक सेवानिवृत समन्वय समिति के तत्वाधान में सोमवार को १३ जिलों से ३५० से ज्यादा लोग सागर में एकत्रित हुए थे। इसके बाद अपनी १९ सूत्रीय मांगों को लेकर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गणपति हेगडे, सेवारत ग्रामीण कर्मी संगठन अध्यक्ष शगुन शुक्ला के साथ सुबह ११ बजे से पोद्दार कॉलोनी स्थित ग्रामीण बैंक के मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इसी बीच संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष जार्ज मैथ्यू से अपनी 19 सूत्रीए मांगो पर समझौता करने को लेकर प्रस्ताव दिया और उन्होंने सभी मांगों को मान लिया है। सेवानिवृत समिति की प्रमुख मांग 13 माह के पेंशन के एरियर राशि के भुगतान की थी, जिसे बैंक प्रबंधन ने दिवाली के पहले भुगतान करने का आश्वासन दिया है।
इसके अलावा अन्य कुछ मांगो के संबंध में भारत सरकार वित्त मंत्रालय, नाबार्ड व भारतीय स्टेट केंद्रीय कार्यालय मुम्बई से मार्गदर्शन लेकर सुविधाएं लागू करने के लिए आश्वास्त किया। धरना प्रदर्शन एसपी द्विवेदी, शगुन शुक्ला, तुलसी सोनार व संतोष टंडन, गणपति हेगडे द्वारा मांगों के संदंर्भ में विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में केके पाठक, राजेंद्र असाटी, आरएस नायक, एलएन साहू का विशेष योगदान रहा। प्रदर्शन के बाद प्रमुख समन्वयक एसके चौरसिया व ऋषभ जैन ने आभार माना।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो