scriptफिर से नौकरी पर रखे गए रिटायर्ड रेलकर्मी एक दिसम्बर से होंगे बाहर, पढ़ें खबर | Retired railway workers hired again will be out from December first | Patrika News

फिर से नौकरी पर रखे गए रिटायर्ड रेलकर्मी एक दिसम्बर से होंगे बाहर, पढ़ें खबर

locationसागरPublished: Nov 15, 2019 08:33:09 pm

Submitted by:

anuj hazari

कर्मचारी कम होने से बढ़ेगी परेशानी

Retired railway workers hired again will be out from December first

Retired railway workers hired again will be out from December first

बीना. यात्री सुविधाओं में विस्तार के लिए रेलवे ने रिटायर्ड रेलकर्मियों के लिए फिर नौकरी पर रखा था, लेकिन रेलवे बोर्ड ने ऐसे कर्मचारी की सेवा एक दिसम्बर से खत्म करने के आदेश दे दिए हैं। जिससे देश के सभी जोन में काम करने वाले ऐसे हजारों कर्मचारी बाहर हो जाएंगे। रेलवे से रिटायर्ड हुए रेलकर्मियों के लिए फिर से नौकरी पर रखा गया था। साथ ही जो कर्मचारी जिस पोस्ट से रिटायर्ड हुआ था उसे वही काम दिया गया था, ताकि काम में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो और यात्री सुविधाओं में भी कमी न हो। काम की जानकारी होने से उन्होंने कार्य को बेहरत ढंग से किया भी है। ऐसे में कर्मचारियों को हटाने के पीछे दो कारण बताए जा रहे हैं, जिसमें एक तो ऐसे कर्मचारियों को सैलरी ज्यादा देनी पड़ रही थी वहीं दूसरी ओर रेलवे अब निजीकरण करने की तैयारी में है। जिससे ऐसे कर्मचारियों को रखने का कोई अर्थ नहीं है। सूत्रों के अनुसार पहले ऐसे कर्मचारियों को काम के लिए 65 वर्ष तक की आयु निर्धारित की गई थी, लेकिन अब अचानक से कर्मचारियों को हटाने के आदेश से कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है।
कॉमर्शियल विभाग में काम कर रहे सबसे ज्यादा कर्मचारी
रेलवे से रिटायर्ड हुए कर्मचारियों में से सबसे ज्यादा कर्मचारी कॉमर्शियल विभाग में काम कर रहे हैं। इसके अलावा इंजीनियरिंग, मेडीकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल विभाग में कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए इन्हें फिर से रखा था।
यह होगा असर
– स्टेशन पर स्वास्थ्य, स्टॉल संचालन कराने वाले हेल्थ इंसपेक्टर के जाने से काम होगा प्रभावित।
– मेडिकल सेवाओं के स्टाफ में होगी कमी।
– वर्तमान में काम करने वाले कर्मचारियों पर बढ़ेंगा दबाव।
इनका कहना है
रेलवे बोर्ड से लिखित में ऐसा आदेश नहीं मिला है, लेकिन जो जानकारी अभी तक मिली है उसमें रिटायर्ड कर्मचारियों को फिर से नहीं रखे जाने की बात सामने आ रही है। कुछ भी स्थिति पंद्रह दिनों के अंदर स्पष्ट हो जाएगी। मंडल में अभी 171 रिटायर्ड रेलकर्मी काम कर रहे हैं।
आइए सिद्दीकी, पीआरओ, भोपाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो