सागर

रानगिर मंदिर स्थल पर बनाया जा सकता है रोप-वे

केंद्रीय पर्यटन मंत्री पटेल ने दिए संकेत , सागर जिले के प्रवास के दौरान भाजपा नेताओं जिले के पुरातत्व महत्व के स्थालों को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने ने सौंपा पत्र

सागरOct 23, 2019 / 09:43 pm

शशिकांत धिमोले

Rope way can be built at the site of Rangir temple

सागर. यदि सब कुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही सागर जिले की प्रसिद्ध शक्तिपीठ रानगिर (हर सिद्धी माता मंदिर)में रोप-वे बनाया जा जाएगा। इसके संकेत बुधवार को केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने सागर में भाजपा नेताओं से चर्चा करते हुए दिए। दमोह लोकसभा क्षेत्र से सांसद पटेल महात्मा गांधी की 150 वीं जयंति पर संसदीय क्षेत्र की बंडा विधानसभा में पदयात्रा के लिए सागर आए हुए थे। सर्किट हाऊस में भाजपा के

वरिष्ठ नेताओं ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर जिले के पुरातत्व महत्व के स्थलों को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने एक पत्र भी सौंपा। पत्र में कहा गया है कि बीना के एेरण, गढ़पहरा, सानोधा का झूला पुल, राहतगढ़ किला, रहली का सूर्च व पंडरीनाथ मंदिर को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित किया जा सकता है। भाजपाईयों ने केंद्रीय मंत्री पटेल को बताया कि सिद्ध क्षेत्र रानगिर में रोप-वे की अपार संभावनाएं हैं। डॉ. सुशील तिवारी व राजेंद्र सिंह मौकलपुर ने बताया कि रानगिर मंदिर देहार नदी के किनारे स्थापित है। नदी के दूसरी तरफ पहाड़ी पर बूढ़ी माता का मंदिर है। इस मंदिर में जाने के लिए जंगली रास्ता व नदी को पार करना पड़ता है। खूबसुरत पर्यावरण के लिहाज से भी यहां पर्यटन की संभावनाएं हैं। दोनों नव रात्री खासतौर पर चैत्र माह में यहां मेला भी लगता है। पर्व के दिनों में संभाग सहित प्रदेश के अन्य स्थलों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार पुरातत्व महत्व के स्थलों पर पर्यटन बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रही है। रानगिर में रोप-वे जैसी बड़ी परियोजना पर भी विचार किया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल, डॉ. सुखदेव मिश्रा, शैलेष केशरवानी, श्याम तिवारी, अनुराग प्यासी, जाहर सिंह, नितिन शर्मा, तेजी सिंह राजपूत, प्रदीप राजौरिया आदि शामिल थे।

 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.