सागरPublished: Feb 19, 2019 08:56:45 pm
anuj hazari
जगह-जगह हुए कार्यक्रम आयोजित
Saint Ravidas Jayanti celebrated with pomp
बीना. संत रविदास जयंती पर शुक्रवार को जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जयंती पर अंाबेडकर अनुयायी संघ एवं राष्ट्रीय रविदास परिषद, संत रविदास महाराज सेवा समिति सहित अन्य सामाजिक संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित किए। संत सिरोमणि की जयंती के अवसर पर कच्चा रोड स्थित मंदिर पर पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जो सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक चला। पूजन करने के लिए बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए। जिन्होंने पूजा करके धर्मलाभ लिया। इसके बाद सभी लोगों ने एकत्रित होकर कच्चा रोड स्थित पुत्री शाला स्कूल से संत सिरोमणि की शोभायात्रा निकाली। जो पुलिस थाना, सर्वोदय चौराहा, कॉलेज तिराहा, सिनेमा तिराहा, महावीर चौक, कच्चा रोड होते हुए वापस संत रविदास मंदिर ही पहुंची, जहां पर शोभायात्रा का समापन किया गया। शोभायात्रा में झांकियां भी सजाई गई थी जो सबसे आगे चल रहीं थी। वहीं भजनों की धुन पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।
आंबेडकर समिति ने भी मनाई संत रविदास जयंती
आंबेडकर सेवा समिति ने भी मंगलवार को संत रविदास जयंती मनाई। इस अवसर पर सभी लोगों ने अपने विचार रखे और संत रविदास के बारे में बताया।